{"_id":"5c45d5dabdec22738335e172","slug":"auraiya-atm-robbery","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जेल से जुड़े हैं एटीएम कांड के तार, अबतक सामने आए कई चौकाने वाले तथ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल से जुड़े हैं एटीएम कांड के तार, अबतक सामने आए कई चौकाने वाले तथ्य
Mon, 21 Jan 2019 07:53 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 21 Jan 2019 07:53 PM IST
विज्ञापन
बाजार में घूमता खोजी कुत्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के औरैया जिले में ककोर कस्बे के बाजार में स्थित इंडिया वन एटीएम पर बदमाशों द्वारा गैस कटर से काटकर आधी एटीएम मशीन उड़ाए जाने के मामले में चौकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। पुलिस की मानें तो कांड के तार कानपुर जेल से जुड़े हैं। हापुड़, आगरा और बदायूं तक बदमाशों का नेटवर्क फैला है।
पुलिस ने चार टीमें गठित कर रात में ही एक टीम कानपुर जेल, दूसरी हापुड़, तीसरी बदायूं और चौथी आगरा रवाना कर दी। कांड में एटीएम मशीन से कितने रुपये निकले यह तथ्य आना बाकी है। पुलिस का कहना है कि दिबियापुर थाने में आधी बची हुई एटीएम को रखा गया है।

बदमाश एटीएम मशीन काटकर ले गए थे
दिबियापुर थाना क्षेत्र के ककोर कस्बे के बाजार स्थित राकेश तिवारी के मकान में इंडिया वन वित्तीय कंपनी का एटीएम लगा हुआ है। शनिवार रात इस एटीएम बूथ पर बदमाशों ने धावा बोलकर गैस कटर से आधी एटीएम मशीन काटकर ले गए थे। रविवार सुबह जब बाजार में अपनी-अपनी दुकानें खोलने आए तो दुकानदारों ने एटीएम बूथ का शटर कटा हुआ और अंदर एटीएम कटी हुई पाई। उन्होंने घटना की सूचना दिबियापुर थाना पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची दिबियापुर थाना पुलिस समेत पुलिस कप्तान प्रो. त्रिवेणी सिंह, अपर एसपी नेपाल सिंह, सीओ सिटी श्यौदान सिंह आदि ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की थी। इस घटना में फोरेंसिक विभाग की टीम ने भी सबूत जुटाए थे।
मौके पर मौजूद एटीएम ऑफीसर कप्तान सिंह ने बताया था कि उन्होंने शनिवार की शाम छह बजे इस एटीएम में 18 लाख रुपये डाले थे। मशीन में पहले से एक लाख 20 हजार 700 रुपये थे। एटीएम में कुल 19 लाख 20 हजार 700 रुपये थे। एटीएम मशीन के आधे कटे होने पर पुलिस और एटीएम ऑफीसर दोनों ही नहीं बता पाए कि कितने रुपये बदमाश ले गए। इस मामले में इंजीनियर सही बात बता पाएंगे। बची हुई आधी मशीन खुलने के बाद ही यह पता चल सकेगा।

पुलिस ने इस कांड के खुलासे के लिए चार टीमें गठित की हैं
घटना की रिपोर्ट कानपुर के कल्याणपुर निवासी कंपनी के जोनल मैनेजर संतोष कुमार सोनी ने दिबियापुर थाने में दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने 19 लाख 20 हजार 700 रुपये एटीएम में होने की तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात लुटेरों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस कांड के खुलासे के लिए चार टीमें गठित की हैं। इनमें एक टीम कानपुर जेल, दूसरी टीम हापुड़, तीसरी टीम आगरा और चौथी टीम बदायूं भेजी गई है। पुलिस जल्द खुलासे का दावा कर रही है।
घटना से संबंधित तार शहर से बाहर जुड़े होने के संकेत मिले हैं। ऐसे में हमने चार टीमें गठित कर शहर से बाहर भेजी हैं। जल्द खुलासा होने की उम्मीद है। ग्रामीण क्षेत्र के एटीएम में इतना पैसा डालने की बात उनके गले नहीं उतर रही है। इस पहलू की हम अलग से जांच करा रहे हैं। एटीएम में दो पार्ट होते हैं, इसमें एक पार्ट की दो ट्रे गायब हैं। सीसीटीवी फुटेज भी पूना हेड आफिस से मंगाए जा रहे हैं।
- प्रो. त्रिवेणी सिंह पुलिस अधीक्षक औरैया