फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya Accident Dumper crushed father and son riding a bike both died an old man got hit and got injured

Auraiya Accident: डंपर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचला, दोनों की मौत…एक वृद्ध चपेट में आकर घायल, चालक की तलाश

Mon, 26 May 2025 05:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 26 May 2025 05:55 PM IST
सार

Auraiya News: जालौन चौराहे के पास सर्विस रोड पर डंपर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई, जबकि एक वृद्ध चपेट में आकर घायल हो गया।

विज्ञापन
Auraiya Accident Dumper crushed father and son riding a bike both died an old man got hit and got injured
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व राहगीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के जालौन चौराहे के पास सर्विस रोड पर सोमवार दोपहर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचल दिया। हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों बाइक सवार कानपुर से भिंड किसी काम से जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।

विज्ञापन

वहीं, सर्विस रोड पर पैदल जा रहा एक वृद्ध चपेट में आने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे सैफई रेफर कर दिया। इटावा जनपद के सिंडौस थाना के गांव जाजेपुर निवासी सुरेंद्र सिंह (45) अपने परिवार के साथ कानपुर के बर्रा में रहते थे। सोमवार को वह अपने पुत्र अनुज (18) के साथ बाइक से सुबह करीब 10 बजे भिंड के लिए निकले।

विज्ञापन

अज्ञात वृद्ध डंपर की चपेट में आकर घायल
जैसे ही उनकी बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के जालौन चौराहे के पास सर्विस रोड पर पहुंची। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें कुचल दिया। वहीं सर्विस रोड पर पैदल जा रहे एक अज्ञात वृद्ध को भी डंपर ने चपेट में ले लिया। वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है पुलिस
वहीं, घटना के बाद चालक डंपर लेकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिता पुत्र के क्षतविक्षत शवों को सड़क से किनारे किया। साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। डंपर की तलाश की जा रही है। इसके लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed