फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   audi-car-was-uncontrollable-life

बेकाबू ऑडी कार ने ली जान

Sun, 31 May 2015 03:07 AM IST
अमर उजाला कानपुर
अमर उजाला कानपुर Updated Sun, 31 May 2015 03:07 AM IST
विज्ञापन
audi-car-was-uncontrollable-life
‘शहर के एक और सलमान’ ने वीआईपी रोड झूला पार्क के पास चबूतरे के नीचे लेटी एक 90 वर्षीय वृद्धा को बेकाबू ऑडी कार से ऐसी टक्कर मारी कि उसका सिर, धड़ से अलग होकर घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर जा गिरा। घटना शुक्रवार देर रात की है। कार की चपेट में आने से दो अन्य लोग भी जख्मी हो गए। कार चालक की उम्र करीब 19-20 साल बताई जा रही है। हादसे के तत्काल बाद मौके पर पहुंची एक अन्य कार में आए लोग, उसे लेकर भाग निकले। शहर में करीब सवा महीने के भीतर बेकाबू कार से मौत की यह तीसरी गंभीर घटना है, जिसमें किसी रईस की कार ने आम आदमी की जान ले ली। उल्लेखनीय है कि तीनों ही मामलों में पुलिस आरोपियों को सीखचों के पीछे भेजने में नाकामयाब रही। इस मामले में तो ग्वालटोली पुलिस आरोपी अभियुक्त को राहत देती नजर आ रही है। सीधे तौर पर 304 आईपीसी (गैर इरादतन हत्या) के मामले को अपेक्षाकृत हल्की धारा 304 ए (उतावलेपन में जान लेना) में दर्ज किया गया है। और तो और हादसा ड्राइवर के मत्थे मढ़ने की भी तैयारी हो गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक घटना की वजह बनी ऑडी कार तिलक नगर निवासी अरविंद टंडन के नाम पर पंजीकृत है। इनका बद्री विशाल नाम से भवन और मेसर्स श्री तिरुपति टेक्नोसोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड नाम से फर्म है। घटना के बाद पूरा परिवार घर बंद कर लापता हो गया। अज्ञात शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। कार में लगे बैलून खुल जाने से माना जा रहा है कि स्पीड काफी अधिक थी। हादसे का शिकार वृद्धा की पहचान, मयमुलनिशा उर्फ मैमून(90) ग्वालटोली मकबरा निवासी शौकत की मां के रूप में हुई। शौकत की झूला पार्क से ग्वालटोली रोड मोड़ पर पंचर बनाने की दुकान है। मैमून(90) दुकान पर चबूतरे पर ही सोती थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शुक्रवार रात मैमून सड़क किनारे बने चबूतरे के नीचे बैठी थीं। रात लगभग तीन बजे एक कार लहराते हुए आई और रेलिंग व चबूतरा तोड़ने के बाद मैमून को चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक ही झटके में मैमून का सिर, धड़ से अलग हो गया। सिर, कार के पहिए में फंसकर 100 मीटर तक घिसटता चला गया।  कार सड़क की दूसरी तरफ जाकर फुटपाथ तोड़कर टकराकर रुकी। इससे सड़क की दूसरी तरफ फुटपाथ पर सोए मासूम अली (60) और पप्पू (55) भी घायल हो गए। पप्पू की पत्नी प्रत्यक्षदर्शी अनीता ने बताया कि कार चालक ने भागने के चक्कर में दो कदम दूर चाय दुकान की रेलिंग भी तोड़ दी। कार रुकने के बाद उसमें से एक लड़का उतरा तभी पीछे से दूसरी कार आ गई और उसमें से उतरे तीन-चार लड़कों ने उसे अपने साथ ले लिया। हादसे के बाद कार छोड़कर भाग रहा लड़का करीब 19-20 साल का था। काली टी-शर्ट पहने, गोरा-चिट्टा था।  घायल मासूम और पप्पू ने बताया कि हादसे के बाद आरोपी लड़के ने फोन मिलाया और चंद मिनट में  कार से कुछ लोग आ गए और कार चलाने वाले लड़के को लेकर भाग निकले। जाते समय कहा कि जो लेना-देना हो ले लेना, मामला रफा-दफा करो। मौके पर पहुंची ग्वालटोली पुलिस ने घायल मासूम अली और पप्पू को उर्सला भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन



‘शौकत से तहरीर लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ उतावलेपन से वाहन चलाना (धारा 279), दूसरों को घायल कर जीवन संकट में डाल देना (धारा 337,338), उपेक्षा से मृत्यु कारित करना (गैर इरादतन हत्या 304ए) और 184 एमवी एक्ट की धारा में एफआईआर दर्ज की है। आरोपी के घर गए लेकिन कोई मिला नहीं। फोन पर हुई बातचीत में टंडन फैमिली ने ड्राइवर मंगल के कार चलाने की बात कही है। मंगल भी फरार है। ’
विज्ञापन
विज्ञापन

आशीष कुमार मिश्र, ग्वालटोली एसओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed