फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Atul Maheshwari journalism gold

ज्योति को मिलेगा अतुल माहेश्वरी पत्रकारिता स्वर्ण पदक

Fri, 16 Oct 2015 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Fri, 16 Oct 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
Atul Maheshwari journalism gold

छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की छात्रा ज्योति त्रिपाठी को स्वर्गीय अतुल माहेश्वरी पत्रकारिता स्वर्ण पदक नवोन्मेषक अमर उजाला समूह दिया जाएगा।

विज्ञापन


इसका एलान गुरुवार को यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कर दिया। परास्नातक दो वर्षीय कोर्स की छात्रा ने 75.5 फीसदी (1144/1600) मार्क्स हासिल करके टॉप किया है।

यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 3 नवंबर को होगा। इसकी अध्यक्षता राज्यपाल राम नाईक करेंगे। कुलपति प्रो. जेवी वैशंपायन की मौजूदगी वाली कमेटी ने टॉपरों की मेरिट लिस्ट को हरी झंडी दे दी है। इसे शुक्रवार तक वेबसाइट www.kanpuruniversity.org पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


इससे पहले ही पत्रकारिता जगत के श्रेष्ठ स्वर्गीय अतुल माहेश्वरी पत्रकारिता स्वर्ण पदक की विजेता के नाम का एलान कर दिया गया। यह अवार्ड 2015 में सर्वाधिक मार्क्स हासिल करके टॉपर बनने वाली ज्योति त्रिपाठी को दिया जाएगा। वह शास्त्री नगर डेरापुर रोड कानपुर देहात की रहने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता प्रदीप त्रिपाठी और मां रेखा त्रिपाठी की लाडली पढ़ाई में हमेशा अव्वल रही हैं। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की परीक्षा फर्स्ट डिवीजन से पास किया है। यह तीसरा मौका है, जब कानपुर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में स्वर्गीय अतुल माहेश्वरी पत्रकारिता स्वर्ण पदक छात्रा को दिया जाएगा।


इससे पहले रुचिता सक्सेना और मांडवी दीक्षित को अवार्ड मिल चुका है। कानपुर यूनिवर्सिटी के इतिहास में पत्रकारिता का स्वर्ण पदक अमर उजाला समूह की ओर से दिया जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed