{"_id":"5e5004008ebc3ef3e27ba367","slug":"attempted-suicide-by-putting-petrol-in-the-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी की प्रेमिका से नहीं हुई बात, थाने में पेट्रोल डालकर की आत्महत्या की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी की प्रेमिका से नहीं हुई बात, थाने में पेट्रोल डालकर की आत्महत्या की कोशिश
Fri, 21 Feb 2020 11:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 21 Feb 2020 11:07 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर में शनिवार को प्रेम प्रसंग को लेकर थाना परिसर में पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने की कोशिश करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को पुलिस ने उसे शांतिभंग में जेल भेजा है। शनिवार की शाम बिवांर थाने के पाटनपुर गांव निवासी देवीदीन (26) थाना परिसर पहुंचा।
उसने बताया कि वह कानपुर से बीए करने के साथ पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा है। कहा कि फेसबुक से उसका झांसी की एक युवती से प्रेम प्रसंग हो गया। इसके बाद कुछ माह से फोन पर उसकी बातचीत होने लगी। युवती के परिजनों को जानकारी होने पर मोबाइल तोड़ दिया।
कहा कि युवती को परिजन कमरे के अंदर बंद किए हुए हैं। इसको लेकर परेशान देवीदीन थाने में आया। पहले से बोतल में लिए पेट्रोल को अपने ऊपर डालकर आग लगाने की कोशिश करने लगा। तभी आरक्षी कुंती देवी व थानाध्यक्ष ने देख उसे दौड़ कर पकड़ लिया।
विज्ञापन
युवक ने कहा कि अपनी प्रेमिका से बातचीत न होने पर उसने आत्महत्या का प्रयास किया है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर शांतिभंग में जेल भेजा है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि युवक अचानक थाना परिसर में आया और बिना कुछ बताए पेट्रोल डालकर नौटंकी कर रहा था।