फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   attempt to steal Axis Bank ATM

ऐक्सिस बैंक का एटीएम तोड़कर चोरी का प्रयास

Tue, 23 Jul 2019 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
attempt to steal Axis Bank ATM
रनियां। हाईवे के किनारे लगे ऐक्सिस बैंक के एटीएम में बदमाशों ने चोरी का प्रयास किया। सीसीटीवी कैमरे तोड़कर डस्टबिन में डाल दिए। कैश बॉक्स तोड़ते समय वहं से गुजरी पुलिस की गाड़ी का सायरन सुनकर भाग खड़े हुए। एसपी अनुराग वत्स समेत कई अफसरों ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

इटावा-कानपुर मार्ग पर हाईवे के किनारे ऐक्सिस बैंक का एटीएम लगा है। रविवार रात लगभग 12:30 बजे बदमाश एटीएम बूथ में घुसे। इसके बाद एटीएम में लगा कैमरा तोड़ दिया। एटीएम के फ्रंट पर लगे कैमरे में काला टेप लगा दिया। कैश निकलने की जगह प्रेजेंटर को हथौड़ी व अन्य औजारों से तोड़ दिया। कैश बॉक्स तोड़ते समय वहां से गुजरी पुलिस की गाड़ी का सायरन सुना तो एटीएम का आधा शटर गिरा दिया। बाद में मौका देखकर फरार हो गए। एटीएम का आधा शटर गिरा देख पुलिसकर्र्मियों को शक हुआ। वह भीतर गए तो एटीएम की कैश ट्रे टूटी देखी। मशीन के पैनल और अन्य पार्ट्स इधर-उधर बिखरे पड़े थे। मशीन को आरी या उसके जैसे किसी औजार से काटने के निशान मिले। पुलिसकर्मियों ने अफसरों को घटना की सूचना दी। इसके बाद एसपी अनुराग वत्स, एएसपी अनूप कुमार, सीओ सदर अर्पित कपूर ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। अकबरपुर थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बैंक प्रबंधक से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

ऐक्सिस बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक एटीएम सुभाष दिवाकर ने बताया कि एटीएम में 18 लाख रुपये सुरक्षित पाए गए। 20 जुलाई की शाम 4:14 लाख रुपये एटीएम में डाले गए थे। उसमें चार लाख रुपये पहले से थे। क्षेत्रीय प्रबंधक के साथ आए वेंडर ने एटीएम से एक पर्ची निकालकर कोतवाली प्रभारी को भी सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि एटीएम में चोरी का प्रयास हुआ। बैंक प्रबंधन से एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज मांगे गए हैं। फुटेज देखने के बाद साफ हो सकेगा कि घटना में कितने बदमाश शामिल थे। उन लोगों ने नकाब पहन रखा या नहीं। वारदात को किस तरीके से अंजाम दिया गया। घटना के खुलासे के लिए अकबरपुर सर्किल के थानों के प्रभारियों के साथ ही स्वॉट टीम को लगाया गया है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed