{"_id":"60c3bcbdc613925762064209","slug":"attempt-to-capture-vikas-dubey-s-farm-police-gave-rights-to-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास दुबे के खेत पर कब्जे की कोशिश, पुलिस ने पत्नी को दिलाया अधिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास दुबे के खेत पर कब्जे की कोशिश, पुलिस ने पत्नी को दिलाया अधिकार
Sat, 12 Jun 2021 01:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 12 Jun 2021 01:12 AM IST
सार
- 13 बीघा खेत का है मामला, कुछ समय पहले आईजी से की गई थी शिकायत
- विकास की पत्नी रिचा वकील के साथ पहुंची बिकरू, खेत जुतवाया
विज्ञापन
विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस एनकाउंटर में मारे गए विकास दुबे के 13 बीघे खेत पर कब्जे की कोशिश की गई। आईजी से शिकायत पर जांच में आरोप सही मिले और शुक्रवार को पुलिस की मौजूदगी में विकास की पत्नी रिचा को कब्जा वापस मिला। रिचा ने अपने सामने खेत की जुताई कराई। स्थानीय पुलिस बल भी तैनात रहा। कब्जा करने का प्रयास करने वालों को हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
रिचा दुबे के वकील अनुराग शुक्ला के मुताबिक सकरवां गांव के शशिकांत द्विवेदी से विकास दुबे ने 2016 में करीब 13 बीघा खेत खरीदे थे। जिसके बाद से विकास ही उस पर खेती करवाता था। बिकरू कांड में जब विकास दुबे मार दिया गया तो इस बीच कुछ लोगों ने इसका फायदा उठाने का प्रयास किया। आरोप है कि सात जून को जब उनके बटाईदार विपिन, आनंद अवस्थी खेत में जुताई करने पहुंचे तो गांव निवासी श्रीकांत दीक्षित और प्रधान ने इसका विरोध किया।
विज्ञापन
इन सभी ने वहां पर कब्जा जमाने का प्रयास किया। जिसकी शिकायत आईजी रेंज मोहित अग्रवाल से की गई। पूरे मामले की जांच हुई जिसमें पता चला कि खेत विकास के ही हैं। लिहाजा स्थानीय पुलिस को निर्देशित किया गया कि खेत मालिक के परिजनों को वहां पर कब्जा दिलाएं। इसलिए रिचा दुबे अपने वकील के साथ शुक्रवार को मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। खेत की जुताई की गई।
विज्ञापन
इस दौरान गांव निवासी हीरा बाजपेई पहुंचे उन्होंने बताया कि इसमें से तीन बीघा खेत उनका है। मगर पुलिस के पास सभी दस्तावेज मौजूद थे। जिससे स्पष्ट हुआ कि हीरा की जमीन नहीं है। इसलिए पुलिस ने सख्ती कर उनको वापस भेज दिया। ककवन एसओ संतोष ओझा ने बताया कि नियमानुसार दस्तावेजों के आधार पर पूरी कार्रवाई की गई है।
ट्यूबवेल की बिजली जुड़वाने पहुंची
विकास के मारे जाने के बाद से बिजली विभाग ने उसके खेत में लगे ट्यूबवेल की बिजली काट दी थी जो अब तक नहीं जोड़ी गई। इसलिए रिचा शिवली स्थित पावर जेई से मिलने पहुंची लेकिन वो नहीं मिले जिसके बाद वापस बिकरू गई। यहां पर अपने सास-ससुर से मिली। कुछ देर बाद वापस चली गई।