फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   attack on police team when he going caught criminal

हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, घर की महिलाओं ने एसआई और सिपाही की फाड़ी वर्दी

Mon, 01 Apr 2019 09:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 01 Apr 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
attack on police team when he going caught criminal
यूपी पुलिस फाइल फोटो
हरदोई के हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम सधिनावां में हिस्ट्रीशीटर जिलाबदर के घर की महिलाओं ने दबिश देने आई पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। एसआई और सिपाही की वर्दी फाड़ दी। तीन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। ग्राम सधिनावां निवासी विनय मिश्रा हिस्ट्रीशीटर है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने कुछ दिन पहले उसे छह माह के लिए जिला बदर किया था। हरियावां पुलिस को जानकारी मिली कि विनय जिला बदर होने के बाद भी घर पर मौजूद है। थाने के उपनिरीक्षक अनिल कुमार पंकज, सिपाही मोनू व धर्मेंद्र कुमार सोमवार सुबह उसके घर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस ने विनय से थाने चलने को कहा तो उसने अभद्रता कर इनकार कर दिया। पुलिस ने उसे पकड़ा तो उसकी पत्नी और मां ने एसआई अनिल और सिपाही मोनू की वर्दी फाड़ दी। हरियावां के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र मोहन सरोज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और विनय, उसकी मां व पत्नी को हिरासत में ले लिया। बाद में विनय की मां और पत्नी को छोड़ दिया गया। विनय पर कुल नौ मामले दर्ज हैं। उस पर तमंचा बरामदगी का मामला दर्ज कर जेल भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed