फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Attack on police in Kanpur, PRB team reached on information of quarrel, attackers tore uniforms of policemen

कानपुर में पुलिस पर हमला: झगड़े की सूचना पर पहुंची भी पीआरबी टीम, हमलावरों ने पुलिकर्मियों की वर्दी फाड़ी

Thu, 11 Aug 2022 02:03 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 11 Aug 2022 02:03 AM IST
सार

बजरिया थाना क्षेत्र में देर रात हुई घटना की सूचना पर पीआरबी टीम गई थी। इस दौरान हमलावरों ने पुलिसकर्मियों पर ही हमला कर दिया। पुलिस फोर्स के पहुंचने से पहले ही हमलावर भाग गए थे। होमगार्ड की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
 

विज्ञापन
Attack on police in Kanpur, PRB team reached on information of quarrel, attackers tore uniforms of policemen
CRIME, क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बजरिया थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात नशेबाजी व झगड़े की सूचना पर पहुंची पीआरबी टीम पर हमला हो गया। हमलावरों ने मारपीट करते हुए पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने मामले में होमगार्ड की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

बजरिया रामबाग निवासी हर्षिता गुप्ता ने देर रात घर के बाहर नशेबाजी व गाली-गलौज करने पर महिला हेल्पलाइन 1090 पर शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर पीआरबी 4616 पर तैनात सिपाही उमेश चंद्र व होमगार्ड जितेंद्र गुप्ता मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान नशे में धुत कुछ युवकों ने उन्हें एक घर में खींचकर मारपीट करते हुए उनकी वर्दी फाड़ दी। किसी तरह दोनों जान बचाकर वहां से भागे और बजरिया थाने पहुंचकर सूचना दी। थाना प्रभारी ने घटना को लेकर आलाधिकारियों से अवगत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को लेकर पीड़ित होमगार्ड जितेंद्र कुमार गुप्ता ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि होमगार्ड की तहरीर पर हमलावरों के खिलाफ मारपीट, सरकारी काम में बाधा डालने, धमकी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed