फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   attack of viral and bacterial infection intensified during the rainy season

Kanpur: बारिश के मौसम में वायरल और बैक्टीरियल संक्रमण का हमला तेज, तीन बच्चों की मौत

Sun, 14 Aug 2022 11:47 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 14 Aug 2022 11:47 AM IST
विज्ञापन
attack of viral and bacterial infection intensified during the rainy season
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
बारिश के मौसम में वायरल और बैक्टीरियल संक्रमण तेज हो रहा है। बालरोग अस्पताल की ओपीडी में बुखार, निमोनिया और डायरिया के रोगियों की लाइन लगी रही। इसी तरह मेडिसिन विभाग की ओपीडी में डेंगू के लक्षणों वाले बुखार और वायरल संक्रमण के रोगी अधिक आए। इसके अलावा निमोनिया से तीन बच्चों की मौत हो गई।
विज्ञापन


मैटरनिटी विंग के पीडियाट्रिक आईसीयू में 20 बच्चे वेंटिलेटर पर हैं। वायरल संक्रमण के बाद रोगियों को निमोनिया हो गया। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के बालरोग विभागाध्यक्ष डॉ. यशवंत राव ने बताया कि इस वक्त अस्पताल में 157 रोगी भर्ती हैं। 20 रोगियों को गंभीर हालत में वेंटिलेटर पर रखा गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वायरल संक्रमण से ही निमोनिया और इंसेफ्लाइटिस हो जा रहा है। एक बच्चे को डेंगू के लक्षण हैं। उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। इसी तरह मेडिसिन विभाग में वायरल फीवर के रोगी आ रहे हैं। दिमागी बुखार के रोगियों का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौबस्ता के रंजीत के डेढ़ साल के बच्चे और कल्याणपुर के राजीव के दो साल के बच्चे की निमोनिया से मौत हो गई। उनका इलाज क्षेत्र के निजी अस्पताल में चल रहा था। हालत बिगड़ने पर हैलट आए थे। इसी तरह एनआईसीयू में एक बच्चे की मौत हुई है। परिजनों ने बताया कि डॉक्टरों ने निमोनिया बताया था। ओपीडी से 12 रोगियों के सैंपल डेंगू की जांच के लिए भेजे गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed