फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ATS arrested a Hizbul Mujahideen terrorist from Kanpur

संचार कंपनी का कर्मचारी बता किराए पर रह रहा था आतंकी, गणेश चतुर्थी पर थी हमले की योजना

Fri, 14 Sep 2018 08:11 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 14 Sep 2018 08:11 AM IST
विज्ञापन
ATS arrested a Hizbul Mujahideen terrorist from Kanpur
गिरफ्तार आतंकी कमर उज जमां, ओपी सिंह, डीजीपी - फोटो : ANI
यूपी के कानपुर से गुरुवार को पाकिस्तान के आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का एक आतंकी गिरफ्तार किया गया। इस आंतकी के पास से कानपुर के एक मंदिर का वीडियो और फोटो बरामद हुई हैं। आतंकी असम का रहने वाला है। आपको बता दें कि संदिग्ध आंतकी ने अप्रैल 2018 सोशल मीडिया पर एके-47 के साथ अपनी फोटो अपलोड की थी।  जिसके बाद से ही सुरक्षा एजेंसियां इसकी तलाश कर रही थीं। आतंकी संगठन ने पकड़े गए आतंकी को बड़ी वारदात की जिम्मेदारी सौंपी थी। गिरफ्तार आतंकी गणेश चतुर्थी के दौरान हमला करने की फिराक में था। खुद को निजी कंपनी का कर्मचारी बताकर उसने किराये पर कमरा लिया था।
विज्ञापन


 

पकड़ा गया आतंकी असम का निवासी

ATS arrested a Hizbul Mujahideen terrorist from Kanpur
ओपी सिंह, डीजीपी - फोटो : ANI
डीजीपी ने प्रेस कॉफ्रेंस करते हुए बताया कि पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह अप्रैल 2017 में कश्मीर में प्रशिक्षण के लिए गया था। बताया जा रहा है कि संदिग्ध पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का सदस्य है। अभी संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है। खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के अनुसार पिछले कुछ दिनों में आंतकी संगठन सक्रिय हो गए हैं।


बताया जा रहा है कि गणेश चतुर्थी के दौरान कानपुर के एक मंदिर को निशाना बनाने की साजिश की जा रही थी। डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि कानपुर से हिजबुल मुजाहिदीन आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होने बताया कि उसने गणेश चतुर्थी के अवसर पर हमला करने की योजना बनाई थी। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया आतंकी असम का निवासी है। आतंकी के फोन से वीडियो मिला है। पकड़े गए आंतकी का नाम कमरूज्जमा उर्फ कमरुद्दीन है जिसकी उम्र 47 साल है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर अपलोड की थी एके-47 के साथ अपनी फोटो

ATS arrested a Hizbul Mujahideen terrorist from Kanpur
गिरफ्तार आतंकी कमर उज जमां - फोटो : अमर उजाला
एटीएस ने कानपुर पुलिस की मदद से बृहस्पतिवार सुबह हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी कमर उज जमां उर्फ कमरुद्दीन को कानपुर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आतंकी ने कबूला कि वह हिजबुल मुजाहिदीन का सक्रिय सदस्य है। आतंकी ने बताया कि गणेश चतुर्थी के दौरान कानपुर के एक मंदिर पर हमले की फिराक में था। पकड़े गए आतंकी के पास से कानपुर के एक मंदिर का वीडियो और फोटो बरामद हुआ हैं।


आपको बता दें कि अप्रैल 2018 में कमर उज जमां ने सोशल मीडिया पर एके-47 के साथ अपनी फोटो अपलोड की थी। जिसके बाद से ही सुरक्षा एजेंसियां इसकी तलाश कर रही थीं। अप्रैल 2017 में कश्मीर में कमर उज जमां ओसामा नाम के व्यक्ति के संपर्क में आया और उसी के माध्यम से हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हुआ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed