फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Atrocities on women decreased, yet Kanpur is at number two in the state, this city is at number one

आंकडों में क्राइम: महिलाओं पर जुल्म घटा, फिर भी प्रदेश में दूसरे नंबर पर कानपुर, पहले नंबर पर है ये शहर

Sun, 26 Sep 2021 09:51 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 26 Sep 2021 09:51 AM IST
सार

एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष-2018 से 2020 के बीच दर्ज महिला संबंधी अपराधों में 33 फीसदी की कमी आई है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, लखनऊ पहले, कानपुर दूसरे और गाजियाबाद तीसरे स्थान पर है।

विज्ञापन
Atrocities on women decreased, yet Kanpur is at number two in the state, this city is at number one
क्राइम सीन - फोटो : pixabay

विस्तार

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की वर्ष-2020 की रिपोर्ट के अनुसार कानपुर में महिला संबंधी अपराधों में बीते वर्षों की तुलना में गिरावट आई है। इसके बाद भी कानपुर महिला संबंधी अपराध के मामले में प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। एनसीआरबी ने देश के 19 महानगरों के आपराधिक आंकड़े जारी किए हैं।
विज्ञापन


इसमें के तीन शहरों लखनऊ, कानपुर और गाजियाबाद को शामिल किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष-2018 से 2020 के बीच दर्ज महिला संबंधी अपराधों में 33 फीसदी की कमी आई है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, लखनऊ पहले, कानपुर दूसरे और गाजियाबाद तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन


दहेज प्रताड़ना के मामले सबसे ज्यादा
रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष-2020 में कानपुर में महिला संबंधी अपराध के 1056 केस दर्ज किए गए। इसमें सबसे अधिक 547 मामले दहेज प्रताड़ना के दर्ज हुए। इसके अलावा 30 मामले दहेज हत्या के दर्ज किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंसक अपराध घटा
रिपोर्ट के अनुसार, कानपुर में महिला संबंधी हिंसक अपराधों में पिछले वर्षों के मुकाबले कमी आई है। वर्ष-2018 में महिलाओं से हिंसक अपराध के 1167 मामले दर्ज किए गए थे। वर्ष-2019 में यह घटकर 672 और 2020 में 473 पर आ गए।

कब कितने केस दर्ज हुए
साल     केस
2018    1574
2019    1315
2020    1056


सूबे में महिला संबंधी अपराध
लखनऊ 2636
कानपुर 1056
गाजियाबाद 341


वर्ष-2020 में किस तरह के कितने अपराध
दहेज उत्पीड़न 547
दहेज हत्या 30
अपहरण 161
गैंगरेप, गैंगरेप के बाद हत्या 00
दुष्कर्म 42
छेड़छाड़ 146
पॉक्सो 120
बच्ची से दुष्कर्म 50
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed