{"_id":"5c323ea4bdec2256b9144fb1","slug":"atm-robbery-attempt-in-kanpur-dehat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः सात लाख रुपये से भरा एटीएम लूटने का प्रयास, एक पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः सात लाख रुपये से भरा एटीएम लूटने का प्रयास, एक पकड़ा गया
Sun, 06 Jan 2019 11:15 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 06 Jan 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात के मूसानगर में शनिवार रात चार नकाबपोश बदमाशों ने इंडिया फर्स्ट कंपनी का एटीएम लूटने का प्रयास किया। गैस कटर से एटीएम काटे जाने की आहट सुनकर मकान मालिक की नींद खुल गई। उनके शोर मचाने पर बदमाश कटर छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर एक बदमाश को गिरफ्तार कर बोलेरो जब्त कर ली है। एटीएम में सात लाख रुपये थे।
मूसानगर के मुगल रोड निवासी हाकिम सिंह के मकान में एटीएम लगा है। उन्होंने बताया कि जिस दुकान में एटीएम लगा है, उसी से सटे कमरे में वे सो रहे थे। रात करीब तीन बजे शोर सुनाई पड़ने पर लगा कि किसी जरूरतमंद ने रुपये निकालने के लिए शटर उठाया है। कमरे के बाहर आया तो देखा मेन गेट बाहर से बंद है। झांककर देखा तो एक नकाबपोश बदमाश एटीएम के बाहर खड़ा था। उन्होंने शोर मचाया और डायल-100 पर घटना की सूचना दी। इसके बाद बदमाश भाग गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने एटीएम से गैस कटर और अन्य सामान बरामद किया। इसके बाद घेराबंदी करके महेरा मोड़ के पास बोलेरो से भाग रहे एक बदमाश को दबोच लिया। बाकी तीन फरार हो गए। पकड़ा गया बदमाश झांसी के बड़ागांव निवासी माखन सिंह है। वर्तमान में वह कालपी में रिश्तेदार के घर में रह रहा है। कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रमोद कुमार ने बताया कि एटीएम में सात लाख रुपये थे। सीओ महेंद्र नाथ ने बताया कि माखन से पूछताछ के आधार उसके फरार साथियों की तलाश की जा रही है। मामले में मकान मालिक हाकिम सिंह की तरफ से रिपोर्ट दर्ज की गई है।

दो दिन से कर रहे थे रेकी
पूछताछ के दौरान माखन ने पुलिस को बताया कि वे लोग दो दिन से सुनसान जगहों पर लगे एटीएम की रेकी कर रह थे। रनियां, सजेती, सरवनखेड़ा, पुखरायां, भोगनीपुर समेत आसपास के कई क्षेत्रों में लगे एटीएम को देखने के बाद इंडिया फर्स्ट कंपनी के एटीएम को निशाना बनाया था।
बदमाशों ने एटीएम में घुसकर सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे पर काला पेंट छिड़का। इसके बाद गैस कटर से एटीएम को काटना शुरू किया। मकान मालिक के शोर मचाने पर भाग निकले। माखन को दबोचने वाली टीम में शामिल हेड कांस्टेबल शिशुपाल सिंह, मनीष कुमार, सत्यनारायण, शैलेंद्र सिंह, अरविंद तिवारी, सर्वेश कुमार व दो अन्य पुलिसकर्मियों को पांच हजार रुपये का इनाम दिया गया है। गणतंत्र दिवस पर सभी को प्रशस्ति पत्र से नवाजा जाएगा।
- राधेश्याम, एसपी देहात