{"_id":"584ac6604f1c1be15944ae8c","slug":"atm-crashed-people-cry-for-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटों की किल्लत बरकरार, कैश के लिए हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटों की किल्लत बरकरार, कैश के लिए हाहाकार
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 09 Dec 2016 08:31 PM IST
सार
-पीएनबी समेत अन्य बैंकों में अभी भी करेंसी किल्लत
-शहर के अधिकतर एटीएम कैश न होने से बने शोपीस
विज्ञापन
एटीएम की लाइन में थक कर चूर होकर जमीन पर बैठा वृद्ध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसबीआई को 40 करोड़ तो आरबीआई से मिल गए मगर हालात अभी भी नहीं सुधरे हैं। एसबीआई के साथ-साथ पीएनबी में पेंशनर्स, वेतनभोगियों के साथ ही सामान्य खाताधारक को 24 हजार की नगदी नसीब नहीं हो सकी। बैंकों में करेंसी की किल्लत के साथ अधिकतर एटीएम बूथ डिब्बा बने हैं। लोगों को दो-चार हजार रुपये के लिए भी बैंकों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। करेंसी की किल्लत से लोग बेहाल हैं।
नोटबंदी के बाद से करेंसी की किल्लत बैंकों में बरकरार है। पीएनबी समेत अन्य बैंकों के अधिकारी अभी भी करेंसी के लिए आरबीआई के चक्कर काट रहे हैं। शुक्रवार एसबीआई मुख्य शाखा ने दोपहर तक तो 24 हजार का पेमेंट लोगों को किया लेकिन बाद में हाथ सिकोड़ लिए। वहीं पीएनबी, बीओआई, बैंक आफ बड़ौदा की शाखा में बमुश्किल लोगों को पांच से सात हजार का भुगतान हुआ।
इससे भी बुरा हाल ग्रामीण क्षेत्र की बैंकों का रहा। जहां खाताधारक को घंटों लाइन में धक्का मुक्की झेलने के बाद दो से चार हजार का भुगतान ही मिला। बैंकों में नगदी न होने के साथ ही आईसीसीआई, एचडीएफसी, एक्सिस बैंक,कचहरी स्थित एसबीआई, यूनियन बैंक एटीएम, बैंक आफ बड़ौदा एटीएम की बंदी ने लोगों को खूब छकाया।