{"_id":"5eea646ad05a8477246cb8d7","slug":"atal-bihari-vajpayee-statue-removal-case-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा हटाने का मामला, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा हटाने का मामला, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
Thu, 18 Jun 2020 12:25 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 18 Jun 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेसी नेता ने अटल बिहारी की प्रतिमा हटाकर घेरी जगह, प्लाटिंग की तैयारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में कल्याणपुर पुलिस ने सोसाइटी की जमीन पर कब्जा करने की नीयत से पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा हटाने के मामले में पीडब्ल्यूडी हाउसिंग सोसाइटी के सचिव समेत तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने 10 लोगों को पाबंद भी कर दिया है।
पीडब्ल्यूडी हाउसिंग सोसाइडी के डीआर चड्ढा पार्क में खुद को सोसाइटी के सचिव व कांग्रेसी नेता बताने वाले रवि सिंह और उनके साथियों ने बाउंड्रीवाल बनाना शुरू कर दिया था। पार्क में स्थित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा को रातों रात हटाकर पार्क के दूसरे छोर पर स्थापित कर दिया।
अमर उजाला में प्रमुखता से खबर छापे जाने के बाद पनकी भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रजत मिश्रा समेत अन्य पदाधिकारियों ने मौके पर जाकर हंगामा काटा। पुलिस ने काम रुकवा दिया था। बुधवार को भाजयुमो पदाधिकारियों ने एसपी क्राइम राजेश यादव से निष्पक्ष जांच की बात कही।
विज्ञापन
इधर सीएम पोर्टल पर शिकायत के बाद एसीएम 6 अभिषेक सिंह ने पार्क की नाप के लिए तहसीलदार को नियुक्त कर दिया है। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि भाजपा नेता की शिकायत पर सोसाइटी सचिव रवि सिंह और दो अज्ञात के खिलाफ विद्घेषपूर्ण मूर्ति खंडित कर भावनाओं को ठेस व हानि पहुंचाने, नफरत फैलाने समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। प्रशासन की जांच होने तक यथास्थिति बरकरार रहेगी।