फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Atal Bihari Vajpayee Asthi Visarjan Yatra

अटल जी की अस्थि विसर्जन यात्रा में कांग्रेस, बसपा, सपा भी तैयार

Thu, 23 Aug 2018 05:34 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 23 Aug 2018 05:34 PM IST
सार

- सामाजिक संगठनों के लोग भी पहुंचेंगे, सूची तैयारी 
- भाजपा ने यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण
- यात्रा में भाजपा सहित काई पार्टी अपना झंडा नहीं लाएंगी

विज्ञापन
Atal Bihari Vajpayee Asthi Visarjan Yatra
अस्थि विसर्जन यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि विसर्जन में भाजपाइयों की तरह दूसरे राजनीतिक दल भी तैयारी में जुटे हैं। बुधवार को भाजपाइयों के एक दल ने कांग्रेस, बसपा और सपा के जिलाध्यक्षों से मिलकर अस्थि कलश यात्रा में शामिल होने के लिए न्योता भी दिया। भाजपा इस यात्रा को सर्व समाज की यात्रा का रूप देने में जुटी है। इस मौके पर भाजपा सहित कोई भी दल अपनी पार्टी का झंडा नहीं लगाएगा।
विज्ञापन


 

Atal Bihari Vajpayee Asthi Visarjan Yatra
अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश
अस्थि विसर्जन 24 को बिठूर के पत्थर घाट (ब्रह्मावर्त घाट) पर किया जाएगा। इसमें प्रदेश सरकार के पांच मंत्री भी शामिल होंगे। इसके अलावा जाजमऊ से लेकर बिठूर तक पूरे रास्ते स्वागत और व्यवस्था की जिम्मेदारी भाजपा की मंडल इकाइयों को दी गई है। बुधवार को जिला प्रशासन और भाजपा जिला इकाई पदाधिकारियों ने जिन रास्तों से यात्रा जाएगी, उसका निरीक्षण किया। जहां भी कुछ अवरोध देखा गया उसे दूर भी किया गया। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि स्वागत के लिए स्थान तय कर दिए गए हैं।  

इस बीच भाजपा दक्षिण इकाई की बैठक में अध्यक्ष अनीता गुप्ता ने बताया कि बार एसोसिएशन, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, चार्टर्ड अकाउंटेंट व ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के लोग भी अस्थि कलश यात्रा में शामिल होंगे। निरीक्षण अवसर पर एसपी ट्रैफिक सुशील कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा के अलावा तैयारी बैठकों में सुनील बजाज, सत्येंद्र पांडेय, राकेश तिवारी, शिवराम सिंह, शिवशंकर सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी चले थे पांच किलोमीटर, मंत्री चलेेंगे 500 मीटर

Atal Bihari Vajpayee Asthi Visarjan Yatra
अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश
अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि विसर्जन यात्रा में आने वाले प्रदेश सरकार के पांच मंत्री यात्रा में 500 मीटर पैदल चलेंगे। 24 को लखनऊ से चलकर बिठूर तक जाने वाली यात्रा बिठूर के नानाराव पार्क में कुछ देर के लिए रुकेगी। जहां से कलश एक खुली गाड़ी पर आगे रहेगा उसके पीछे सभी मंत्री और श्रद्धांजलि देने वाले लोग पत्थर घाट तक पैदल जाएंगे।

पार्क से पत्थर घाट करीब 500 मीटर दूरी पर है। पार्टी की बैठक में जिस समय यह योजना बनाई जा रही थी, उसी दौरान यह भी चर्चा आई कि अटल जी की अंतिम यात्रा में प्रधानमंत्री मोदी पांच किलोमीटर चले थे, मंत्री सिर्फ पांच सौ मीटर ही क्यों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed