फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Assistant bank manager wife escaped with jewelry

असिस्टेंट बैंक मैनेजर की पत्नी जेवर लेकर फरार, तलाकशुदा शिक्षिका से की थी शादी

Tue, 29 Dec 2020 02:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 29 Dec 2020 02:32 PM IST
विज्ञापन
Assistant bank manager wife escaped with jewelry
सांकेतिक तस्वीर
कानपुर के अनवरगंज निवासी असिस्टेंट बैंक मैनेजर की पत्नी जेवर-पैसे लेकर फरार हो गई और कुछ महीने के बाद दूसरी शादी कर ली। असिस्टेंट बैंक मैनेजर जब उसके घर पहुंचा तो मारपीट कर उसके परिजनों ने भगा दिया। उन्होंने अनवरगंज पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन


पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। असिस्टेंट बैंक मैनेजर के मुताबिक 2016 में उनकी पोस्टिंग श्रावस्ती में थी। उस दौरान एक तलाकशुदा महिला शिक्षिका से दोस्ती हुई और 2018 में परिवार के खिलाफ जाकर शादी कर ली। इसके बाद से उनकी पोस्टिंग हमीरपुर में है।
विज्ञापन


आरोप है कि इसी साल जून में पत्नी खुद को गर्भवती बताकर मायके चली गई। कुछ दिन बाद फोन पर बातचीत बंद कर दी। बाद में पता चला कि वो सारे जेवर भी ले गई है। उसके कॉलेज की एक शिक्षिका से संपर्क किया तो पता चला कि वो तो 26 नवंबर को शादी करने जा रही है। इस पर 27 नवंबर को वे अपनी ससुराल पहुंचे तो ये बात सच पाई। विरोध पर उनसे मारपीट की गई। अनवरगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों पक्षों को बयान के लिए बुलाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed