{"_id":"5e7d86948ebc3e6fd63f46e2","slug":"assassin-died-after-fell-into-a-pond-while-pulling-a-selfie","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेल्फी खींचते समय हत्यारोपी की तालाब में गिरकर मौत, तेज हवा चलने से डगमगाई नाव तो असंतुलित हो गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्फी खींचते समय हत्यारोपी की तालाब में गिरकर मौत, तेज हवा चलने से डगमगाई नाव तो असंतुलित हो गया
Fri, 27 Mar 2020 10:25 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदाेई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदाेई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 27 Mar 2020 10:25 AM IST
विज्ञापन
सेल्फी खींचते समय हत्यारोपी की तालाब में गिरकर मौत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदाेई के संडीला कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बरौनी में स्थित बड़े तालाब में नाव पर खड़े होकर सेल्फी खींचते समय हत्या के आरोप में जमानत पर छूटा युवक असंतुलित होकर गिर गया। भाई ने तालाब से उसे निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
संडीला कस्बे के मोहल्ला बरौनी निवासी अब्दुल्ला अंसारी (24) पुत्र शरीफ अहमद अंसारी ट्रक इंजन बनाने का कार्य करता था। 11 नवंबर 2018 को कस्बा निवासी रेहान पुत्र सज्जाक की हत्या के मामले में अब्दुल्ला को गिरफ्तार किया गया था। लगभग आठ माह पहले वह जमानत पर छूट गया था।

गुरुवार की दोपहर अब्दुल्ला अपनी मां जुबैदा से मोहल्ले में ही घूमने जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वह तीन अन्य लोगों के साथ बरौनी रेलवे क्रासिंग के निकट स्थित बड़े तालाब में पड़ी नाव में पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नाव पर खड़ा होकर अब्दुल्ला मोबाइल से सेल्फी ले रहा था।
इसी दौरान तेज हवा चल रही थी और इसके कारण नाव डगमगा गई तो अब्दुल्ला असंतुलित होकर तालाब में गिर गया। शोर मचने पर अब्दुल्ला का भाई फैजान भी मौके पर पहुंच गया और तालाब में डूब रहे अब्दुल्ला को किसी तरह निकाला व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडीला ले गया। संडीला सीएचसी में चिकित्सक ने अब्दुल्ला को मृत घोषित कर दिया।
शव देख बिलख पड़ा भाई और पिता
किसी को यह नहीं पता था कि तालाब में कौन डूबा है। शोर मचने पर फैजान मौके पर गया। उसे लोगों ने बताया कि कोई युवक डूब गया है। फैजान तैरना जानता था, इसलिए उसने तालाब में छलांग लगा दी। तालाब में डूबे व्यक्ति को जब वह किनारे पर ले आया तब उसे पता चला कि यह उसका ही भाई अब्दुल्ला है। शव देखकर अब्दुल्ला के पिता शरीफ अहमद अंसारी भी बिलख पड़े।