{"_id":"62f156b3caf26e4d8e4541a1","slug":"asked-money-from-girl-threatening-to-make-objectionable-video-viral-fir-registered-against-two","type":"story","status":"publish","title_hn":"सही नहीं ऐसी सहेली: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे रुपये, बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर खेला ये गंदा खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सही नहीं ऐसी सहेली: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे रुपये, बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर खेला ये गंदा खेल
Tue, 09 Aug 2022 12:02 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:02 AM IST
सार
एसीपी स्वरूप नगर वृजनारायण सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर प्रिंस श्रीवास्तव व उसकी प्रेमिका के खिलाफ मारपीट, रंगदारी व धमकाने में रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काकादेव थानाक्षेत्र में युवती का अश्लील वीडियो बनाकर वसूली करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने युवक और उसकी प्रेमिका पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। काकादेव पुलिस ने रंगदारी, धमकी समेत कई अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
काकादेव निवासी युवती ने बताया कि पनकी में रहने वाली युवती उसकी सहेली है उसके साथ वह अक्सर आती जाती है। आरोप है कि रावतपुर थानाक्षेत्र के राणा प्रताप नगर निवासी प्रिंस श्रीवास्तव उर्फ प्रिंस लाला ने अपने प्रेमिका के साथ मिलकर नशीला पदार्थ पिलाकर उसका अश्लील वीडियो बनवाया। इसके बाद उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर रुपये की मांग की। इनकार पर प्रिंस की प्रेमिका ने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
एसीपी स्वरूप नगर वृजनारायण सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर प्रिंस श्रीवास्तव व उसकी प्रेमिका के खिलाफ मारपीट, रंगदारी व धमकाने में रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन