{"_id":"60abfb738ebc3e334f2873b0","slug":"asked-for-hundred-only-ten-oxygen-cylinders-were-found-akbarpur-news-knp630237187","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगे सौ, मिले सिर्फ दस ऑक्सीजन सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगे सौ, मिले सिर्फ दस ऑक्सीजन सिलिंडर
विज्ञापन
कानपुर देहात। डीएम के नोटिस के बाद भी कोविड एल-टू अस्पताल को ऑक्सीजन सिलिंडर नहीं उपलब्ध कराए गए। यह मुद्दा अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद सीएमओ हरकत में जरूर आए, लेकिन उन्होंने सिलिंडर देने के नाम पर महज खानापूरी की।
सीएमओ ने सोमवार को सिर्फ दस जंबो ऑक्सीजन सिलिंडर कोविड एल टू अस्पताल को उपलब्ध कराए, जबकि सीएमएस ने 30 जंबो समेत सौ सिलिंडर देने की मांग की थी। ऐसे मेें जरूरत कैसे पूरी होगी यह भगवान भरोसे है।
जिला चिकित्सालय स्थित कोविड एल-टू अस्पताल क्रियाशील होने के बाद से ही बदइंतजामी का शिकार है। अफसर कभी वेंटिलेटर तो कभी जरूरी संसाधन उपलब्ध न होने का दुखड़ा सुनाते हैं। जिसका नतीजा यह रहा कि ऑक्सीजन व अस्पताल में बेड न मिलने से कई मरीजों की जान चली गई। सबसे खराब हालत जिला अस्पताल अकबरपुर स्थित कोविड एल-टू अस्पताल की है।
विज्ञापन
यहां पर इमरजेंसी, एल-टू अस्पताल व आइसोलेशन वार्ड में ऑक्सीजन के 98 पोर्ट बने हुए हैं। जिसके लिए बीती 11 मई को सीएमएस डॉ. एसपी सिंह ने बैठक में 30 जंबो व 70 छोटे आक्सीजन सिलिंडर और देने की मांग सीएमओ से की। सिलिंडर न मिलने पर डीएम जेपी सिंह ने भी नोटिस जारी कर इसका कारण पूछा। सोमवार को अमर उजाला ने मुद्दा उठाया तो सीएमओ नींद से जागे।
उन्होंने आनन-फानन केवल दस जंबो ऑक्सीजन सिलिंडर एल-टू अस्पताल के लिए स्वीकृत कर दिए। यह मांग का महज दस प्रतिशत ही है। ऐसे मेें सवाल खड़ा हो रहा कि सीएमएस की मांग के अनुसार ऑक्सीजन सिलिंडर की जरूरत पड़ती है तो उसकी आपूर्ति कैसी होगी।
सीएमएस के पास 95 जंबो ऑक्सीजन सिलिंडर हैं। जो जरूरत के सापेक्ष पर्याप्त हैं। फिर भी एल-टू अस्पताल के लिए दस और जंबो सिलिंडर दिए गए हैं।
- डॉ. राजेश कटियार (सीएमओ)