फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ashu yadav murder accused arrested

त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में खूनी खेल: आशु यादव हत्याकांड में 50 हजार के इनामिया गैंगस्टर प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार

Tue, 08 Jun 2021 09:54 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 08 Jun 2021 09:54 AM IST
सार

रेलबाजार निवासी आशु यादव की हत्या कर दी गई था। बर्रा में उसका शव उसी की कार में पड़ा मिला था। पुलिस ने घटना का खुलासा कर किदवईनगर निवासी सचिन वर्मा व किशन वर्मा को जेल भेजा था। 

विज्ञापन
ashu yadav murder accused arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में 31 दिसंबर की रात हुई आशु यादव की हत्या के मुख्य आरोपी गैंगस्टर प्रेमी-प्रेमिका को एसटीएफ ने सोमवार को सुजातगंज पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। हत्या के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को तो जेल भेज दिया था लेकिन ये दोनों मुख्य आरोपी छह महीने से फरार थे।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों पर 50-50 हजार का इनाम भी घोषित था। आरोपियों के पास से देसी पिस्टल, कारतूस समेत अन्य दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। पूछताछ के बाद एसटीएफ ने हरबंश मोहाल थाने में दोनों दाखिल किया। इसके बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


रेलबाजार निवासी आशु यादव की हत्या कर दी गई था। बर्रा में उसका शव उसी की कार में पड़ा मिला था। पुलिस ने घटना का खुलासा कर किदवईनगर निवासी सचिन वर्मा व किशन वर्मा को जेल भेजा था। पुलिस ने दावा किया था कि शिवली कानपुर देहात निवासी गैंगस्टर दीपिका शुक्ला से आशु के संबंध थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, दीपिका के हरबंश मोहाल निवासी गैंगस्टर अमित गुप्ता से भी संबंध थे। दीपिका ने जब आशु से दूरी बनानी शुरू कर दी तो वह उसके पीछे पड़ गया। तब दीपिका ने साजिश के तहत उसे अपने घर बुलाया। यहीं पर अमित के साथ मिलकर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। एसटीएफ इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सर्विलांस की मदद से दोनों की गिरफ्तारी की गई। 

शरण देने वालों की जांची जाएगी भूमिका
एसटीएफ के मुताबिक वारदात के बाद दीपिका औरैया के बिधूना में अपने परिचित के घर रुकी थी। यहां से कुछ दिन बाद दोनों गाजियाबाद के नंदगांव चले गए और किराये पर रहने लगे। सोमवार को दोनों परिवार वालों से मिलने शहर आए थे।

तभी एसटीएफ ने दबोच लिया। जांच में पता चला कि आशु के पास से लूटी गई अंगूठियां व चेन इटावा निवासी किसी रिंकू को बेचने के लिए दी थी। एसटीएफ अब रिंकू की तलाश कर रही है। आरोपियों को शरण देने वालों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। 

आरोपियों ने कबूला जुर्म
अमित ने बताया कि जब वह जेल में था तो उसकी मुलाकात दीपिका के पति से हुई। दीपिका पति से मिलने जेल आई तो उसने भी मुलाकात की। जेल से बाहर निकलने पर अमित ने दीपिका से संपर्क किया। इसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं। अमित का कहना है कि आशु दीपिका को परेशान करता था। फोन पर धमकियां देता था। साथ रहने व संबंध बनाने के लिए जबरदस्ती करता था। इसलिए उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed