फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ashok masala group founder kishori lal condolence meet

अच्छे साहित्यकार भी थे अशोक मसाले ग्रुप के फाउंडर किशोरी लाल गुप्ता

Sat, 24 Jun 2017 01:14 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 24 Jun 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
ashok masala group founder kishori lal condolence meet
अशोक मसाला ग्रुप के फाउंडर किशोरी लाल की शोकसभा में तमाम कारोबारी दिग्गज
अशोक मसाले ग्रुप के आखिरी संस्थापक सदस्य किशोरी लाल गुप्त के निधन से कारोबार जगत के दिग्गजों ने शोक जताया है। कानपुर के एस्सेल पैलेस में हुई किशोरी लाल की शोकसभा में शहर की कई बड़ी हस्तियां पहुंचीं।  इस दौरान उनको जानने वालों ने बताया कि कारोबारी होने के साथ-साथ मन और विचार से वह साहित्यकार थे। वह राजनीति पर भी खूब चर्चा करते थे। साहित्यकार डॉ. उपेंद्र और राजनेता नरेशचंद्र चतुर्वेदी उनके बचपन के दोस्त थे। इन तीनों की दोस्ती उस समय शहर में चर्चा का विषय बनती थी। शुक्रवार को एस्सेल पैलेस में उनकी शोक सभा में शामिल होने लखनऊ से आए उनके मित्र डॉ. उपेंद्र उनके विषय में बताते हुए भाव विभोर हो गए।
विज्ञापन

 

डॉ. उपेंद्र कानपुर के ही रहने वाले हैं, आजकल वह अपने बच्चों के साथ राजधानी में रह रहे हैं। 80 साल की उम्र होने के बावजूद वह अपने मित्र के लिए यहां आए। उन्होेंने बताया कि जब पहली बार वह किशोरी लाल से मिले तो इस बात का आश्चर्य हुआ कि एक मसाले का कारोबार करने वाला व्यक्ति कविताओं और साहित्य का इतना अच्छा ज्ञान कैसे रखता है। तीन मित्रों की टोली में अकेले बचे डॉ. उपेंद्र बात करते हुए अपने खास सखा किशोरी लाल की यादों में खो गए। उन्होेंने बताया कि किशोरी को राधा कृष्ण के प्रेम पर चर्चा करने में बहुत आनंद आता था। साहित्य की गोष्ठियों में वह इस विषय में खूब सवाल करते थे। उन्हें भगवद्गीता की अच्छी जानकारी थी।

विज्ञापन



 

समाज सेवा से जुड़े तमाम कार्य किशोरी लाल के नाम दर्ज

ashok masala group founder kishori lal condolence meet
अशोक मसाला ग्रुप के फाउंडर किशोरी लाल की फाइल फोटो
समाज सेवा से जुड़े तमाम कार्य किशोरी लाल के नाम दर्ज हैं। उपेंद्र ने बताया कि वह बहुत सरल और सुलझे हुए व्यक्ति थे। स्व. किशोरी लाल गुप्ता की शोक सभा में शामिल होने आए शहर के तमाम प्रमुख लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उनके परिवार से पुत्र सुरेश कुमार, विजय कुमार, पुत्र वधुओं में मीरा, मधु और पूर्णिमा, पौत्रों में अतुल गुप्त, सचिन गुप्त, अंचल गुप्त, विनीत गुप्ता के अलावा विधायक अमिताभ बाजपेई सहित अनेक लोग शामिल रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed