{"_id":"5ca8f404bdec2214367b83b1","slug":"ashok-dohre-fill-nomination-for-lok-sabha-elections-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इटावा लोकसभा सुरक्षित सीट से अब तक चार नामांकन, कांग्रेस के अशोक दोहरे समेत दो ने भरा पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा लोकसभा सुरक्षित सीट से अब तक चार नामांकन, कांग्रेस के अशोक दोहरे समेत दो ने भरा पर्चा
Sun, 07 Apr 2019 12:17 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 07 Apr 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी के साथ अशोक दोहरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नामांकन प्रकिया के पांचवें दिन शनिवार को इटावा लोकसभा सुरक्षित सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अशोक दोहरे समेत दो लोगों ने पर्चा दाखिल किए। अब तक कुल चार नामांकन हो चुके हैं। कांग्रेस प्रत्याशी अशोक दोहरे ने दोपहर करीब सवा एक बजे रिटर्निंग ऑफीसर जेबी सिंह के समक्ष अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।
अशोक दोहरे ने दो सेट प्रस्तुत किए। जिसमें शशि मोहन व शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद प्रस्तावक रहे। इस दौरान उनके साथ जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह यादव, औरैया जिलाध्यक्ष कमलेश दीक्षित भी मौजूद रहे। उनके अलावा महासंकल्प पार्टी से आरती देवी ने नामांकन पत्र जमा किया।

अशोक दोहरे ने दावा किया कि 2019 के चुनाव देश की दिशा तय करेंगे
नामांकन करने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी अशोक दोहरे ने दावा किया कि 2019 के चुनाव देश की दिशा तय करेंगे। पीएम मोदी का नाम लिए बगैर कहा कि कोई व्यक्ति देश से बड़ा नहीं हो सकता, देश सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में पौने दो लाख से जीते थे।
इस बार वह दो लाख मतों से जीतकर संसद पहुंचेंगे। आने वाली संवेदनशील सरकार कांग्रेस की होगी। उन्होंने कहा कि वह जिस दल से चुनाव लड़े। उससे न सिर्फ जीते हैं, बल्कि उस दल की प्रदेश व केंद्र में बहुमत की सरकार भी बनी है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव को लेकर उनके मन में किसी प्रकार की कोई शंका नहीं है।
उनसे बड़ी संख्या में मतदाता जुड़ा है। उन्हें लापता सांसद कहे जाने के सवाल पर श्री दोहरे कहा कि यह कुछ लोगों की साजिश है। वह कमजोर तबके के व्यक्ति को हजम नहीं कर पा रहे थे। उन्होंने बताया कि पूरे कार्यकाल में वह इटावा के 450 कार्यक्रमों, औरैया के 350 और सिकंदरा के 70 कार्यक्रमों में शामिल हुए। संसद में भी जनता की आवाज उठाई।