फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ashish achieved 9th rank in UPSC

यूपीएससी: 9वीं रैंक हासिल कर आशीष बने सिटी टॉपर

Mon, 06 Jul 2015 01:41 AM IST
अमर उजाला, कानपुर
अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 06 Jul 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
Ashish achieved 9th rank in UPSC
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में शहर के आशीष कुमार ने 9वीं रैंक हासिल करके शहर टॉप किया है। आशीष आईआईटी कानपुर से पास आउट हैं। 2011 में यूपीएससी द्वारा आयोजित इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेज (आईईएस) की परीक्षा में तीसरी रैंक हासिल की थी। वर्तमान में आशीष इंडियन रेलवे में असिस्टेंट मैटेरियल मैनेजर की पोस्ट पर जबलपुर में तैनात हैं।
विज्ञापन

आवास-विकास हंसपुरम निवासी आशीष ने 2004 में डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर से दसवीं और 2006 में 12वीं की परीक्षा पास की। इसके बाद आशीष ने आईआईटी कानपुर से बीटेक-एमटेक ड्यूल डिग्री कोर्स इलेक्ट्रिकल से किया।
विज्ञापन


फोन पर बातचीत में आशीष ने बताया कि कैंपस प्लेसमेंट में उनका चयन इसरो में हो गया था। उसी समय आईईएस की परीक्षा दी थी। पूरा विश्वास था कि इसमें चयन हो जाएगा। इसी वजह से इसरो का ऑफर ठुकरा दिया था। इसके बाद अपना सपना साकार करने के लिए सेल्फ स्टडीज करके आईएएस की परीक्षा दी और सफलता हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशीष कहते हैं कि फोकस रहना बहुत जरूरी है। यूपीएससी की परीक्षा में कई बार असफलता मिलती है, इससे फोकस डगमगाता है, पैशन और मोटिवेशन कम होता है। आशीष के पिता उमाशंकर उमराव यूपीएफसी में वरिष्ठ प्रबंधक के पद से रिटायर हैं। मां ऊषा उमराव गृहणी हैं। भाई गौरव कुमार ने आईआईटी खड़गपुर से बीटेक करने के बाद आईआईएम बंगलूरू से एमबीए किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed