शिफ्ट हुआ आशा माता मंदिर: झकरकटी समानांतर पुल पर अगले महीने भरें फर्राटा, निर्माण की बाधा दूर
शिफ्ट होने के बाद नए मंदिर में मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। लोगों ने पूजन भी किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस के हस्तक्षेप से शुक्रवार को झकरकटी समानांतर पुल निर्माण की बाधा दूर हो गई। निर्माण के दायरे में आ रहा आशा माता मंदिर शिफ्ट हो गया। चंद कदम की दूरी पर स्थित सेतु निगम कार्यालय परिसर में बने नए मंदिर में मंत्रोच्चारण, पूजन के साथ मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा हुई। ठेकेदार ने पुराना मंदिर भी तोड़ दिया। शनिवार को वहां सफाई कराकर पुल के रैंप का निर्माण कराया जाएगा। पीडब्ल्यूडी (एनएच खंड) ने 30 सितंबर तक रैंप का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य है। ऐसा हुआ तो अगले महीने से इस पुल पर वाहन फर्राटा भर सकते हैं।
जीटी रोड पर 102 करोड़ रुपये की लागत से समानांतर पुल का निर्माण जारी है। झकरकटी बस अड्डा छोर पर पुल का निर्माण लगभग पूरा हो गया है, जबकि अफीमकोठी की तरफ मंदिर शिफ्ट न हो पाने के कारण काम अटका था। अनवरगंज सीओ और रायपुरवा थाना प्रभारी राजकुमार ने गुरुवार को वहां पंचायत कराने के बाद शुक्रवार को फोर्स के साथ रहकर मंदिर शिफ्ट कराया। पूजन आचार्य आरके अग्निहोत्री ने कराया। इसमें शिवम दीक्षित, गौरव, उपेंद्र तिवारी, टीटू गुप्ता आदि शामिल रहे।