{"_id":"613b83388ebc3e88b87e3155","slug":"asha-mata-temple-shifted-after-police-intervention-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिफ्ट हुआ आशा माता मंदिर: झकरकटी समानांतर पुल पर अगले महीने भरें फर्राटा, निर्माण की बाधा दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिफ्ट हुआ आशा माता मंदिर: झकरकटी समानांतर पुल पर अगले महीने भरें फर्राटा, निर्माण की बाधा दूर
Fri, 10 Sep 2021 09:39 PM IST
Vikas Kumar
माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर
माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 10 Sep 2021 09:39 PM IST
सार
शिफ्ट होने के बाद नए मंदिर में मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। लोगों ने पूजन भी किया।
विज्ञापन
पूजा के बाद बांटा गया प्रसाद
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पुलिस के हस्तक्षेप से शुक्रवार को झकरकटी समानांतर पुल निर्माण की बाधा दूर हो गई। निर्माण के दायरे में आ रहा आशा माता मंदिर शिफ्ट हो गया। चंद कदम की दूरी पर स्थित सेतु निगम कार्यालय परिसर में बने नए मंदिर में मंत्रोच्चारण, पूजन के साथ मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा हुई। ठेकेदार ने पुराना मंदिर भी तोड़ दिया। शनिवार को वहां सफाई कराकर पुल के रैंप का निर्माण कराया जाएगा। पीडब्ल्यूडी (एनएच खंड) ने 30 सितंबर तक रैंप का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य है। ऐसा हुआ तो अगले महीने से इस पुल पर वाहन फर्राटा भर सकते हैं।
विज्ञापन
जीटी रोड पर 102 करोड़ रुपये की लागत से समानांतर पुल का निर्माण जारी है। झकरकटी बस अड्डा छोर पर पुल का निर्माण लगभग पूरा हो गया है, जबकि अफीमकोठी की तरफ मंदिर शिफ्ट न हो पाने के कारण काम अटका था। अनवरगंज सीओ और रायपुरवा थाना प्रभारी राजकुमार ने गुरुवार को वहां पंचायत कराने के बाद शुक्रवार को फोर्स के साथ रहकर मंदिर शिफ्ट कराया। पूजन आचार्य आरके अग्निहोत्री ने कराया। इसमें शिवम दीक्षित, गौरव, उपेंद्र तिवारी, टीटू गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन