फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Aseem Arun reached Kannauj by joining BJP: kissed the forefathers dehri, made the election debut

भाजपा ज्वाइन कर कन्नौज पहुंचे असीम अरुण: पुरखों की देहरी चूम किया चुनावी आगाज, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

Mon, 17 Jan 2022 07:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 17 Jan 2022 07:56 PM IST
सार

भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व कानपुर पुलिस कमिश्नर असीम अरुण सोमवार को अपने पैतृक गांव पहुंचे। यहां उन्होने दादी के साथ खैर नगर मंदिर में की पूजा की। 

विज्ञापन
Aseem Arun reached Kannauj by joining BJP: kissed the forefathers dehri, made the election debut
असीम अरुण - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर पुलिस कमिश्नर पद से त्याग पत्र देने और भाजपा में शामिल होने के बाद सोमवार को असीम अरुण कन्नौज में गौरव पुरवा गांव अपने पुरखों की देहरी पर पहुंचे। दादी के साथ मंदिर में पूजा कर चुनाव का आगाज किया। कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। 
विज्ञापन


पैतृक गांव जाते समय पूर्व पुलिस कमिश्नर असीम अरुण का लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के ठठिया कट पर भाजपाइयों ने स्वागत किया। जिला महामंत्री आकाश गुप्ता ने असीम अरुण को राधा रानी जी की पटिका पहनाई। तमाम पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ नारे लगाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीजेपी कि नीतियां अच्छी लगीं, जिनसे प्रभावित होकर पद त्याग कर पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने अखिलेश यादव के लगाए गए आरोपों पर भी पलटवार किया। सभी कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद खैर नगर पहुंचकर परिवार की दादी के साथ मंदिर में पूजन अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अपने पैतृक गांव गौरव पुरवा पहुंच कर क्षेत्रवासियों और पार्टी के पदाधिकारियों से मुलाकात की। बच्चों के साथ सेल्फी भी ली। इस मौके पर मोंटी राजपूत, सूरज राजपूत, घनश्याम राजपूत, हेमंत गौतम, आशीष पांडेय, संतराम राठौर, सर्वेश श्रीवास्तव, सचिन, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed