{"_id":"5e4fe8188ebc3ef3875cc5e3","slug":"artisan-absconded-by-cheating-saraf-with-a-jewel-worth-thirty-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ को झांसा दे तीस लाख के जेवर लेकर कारीगर फरार, झांसी के ग्राहक को दिखाने के लिए ले गया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफ को झांसा दे तीस लाख के जेवर लेकर कारीगर फरार, झांसी के ग्राहक को दिखाने के लिए ले गया था
Fri, 21 Feb 2020 07:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 21 Feb 2020 07:55 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में बेकनगंज के एक सराफ को झांसा देकर उसका ही कारीगर तीस लाख रुपये के जेवर लेकर फरार हो गया। झांसी के ग्राहक को सैंपल दिखाने की बात कहकर वह दो महीने पहले जेवर लेकर निकला था। इसके बाद वह लौटकर नहीं आया।
शुक्रवार को पीड़ित सराफ ने बजरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बेकनगंज निवासी रिजवान उर्फ परवेज की कोहिनूर ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। रिजवान ने बताया कि पुराना सोना-चांदी गलाकर नए जेवरात बनाने का काम करते हैं।
चमनगंज निवासी कारीगर शहनवाज सैंपल दिखाकर ग्राहकों से आर्डर भी लेता था। 17 दिसंबर को शहनवाज ने बताया कि झांसी के एक ग्राहक ने उससे संपर्क करके जेवर की डिमांड की है। करीब 30 लाख रुपये कीमत के जेवर लेकर वह झांसी के लिए निकला और फिर लौट कर नहीं आया।
विज्ञापन
कुछ दिन तक तबीयत खराब होने की बात कहकर वह टालमटोल करता रहा। इसके बाद उसने फोन बंद कर लिया। रिजवान का कहना है कि शहनवाज ने जिस ग्राहक का नाम पता नोट करवाया था वह भी फर्जी निकला। इंस्पेक्टर बजरिया का कहना है कि आरोपी के परिजनों से पूछताछ की गई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका है।