फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Armyman arrested smuggling liquor with his son

फौजी के काले कारनामे, छुट्टी लेकर आता था फिर बेटे को कंडक्टर बना 'करता था ये काम', दंग रह गए सब

Thu, 09 Aug 2018 08:26 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 09 Aug 2018 08:26 AM IST
विज्ञापन
Armyman arrested smuggling liquor with his son
खास तरीके से तैयार की ट्रक की बाडी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर में सीसामऊ पुलिस ने मंगलवार देर रात पीछा करके अकबरपुर (कानपुर देहात) के बारा जोड़कर के पास अंग्रेजी शराब से लदा एक ट्रक पकड़ा है। करीब 50 लाख की यह शराब हरियाणा से बिहार तस्करी कर ले जाई जा रही थी। मामले में सेना के जवान और उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


एक सूचना पर सीसामऊ थाना प्रभारी संतोष कुमार आर्या ने मंगलवार रात टीम के साथ एक ट्रक का पीछा किया। बारा जोड़ के पास पुलिस ने ट्रक को रोक लिया। इसकी जानकारी अकबरपुर कोतवाली प्रभारी ऋषिकांत शुक्ला को दी। कुछ ही देर में ऋषिकांत भी वहां पहुंच गए। पुलिस ने मुबारकपुर गांव, सिकंदरा निवासी चालक बालकृष्ण राठौर और परिचालक उसके बेटे आनंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


बालकृष्ण सेना की 61 इंजीनियर रेजीमेंट कोटा, राजस्थान में तैनात है। ट्रक की तलाशी में अलग-अलग ब्रांड की 655 पेटियों में 7,860 बोतल हरियाणा की अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बालकृष्ण ने पुलिस को बताया कि वह हरियाणा से तस्करी कर शराब बिहार पहुुंचाता है। अकबरपुर पुलिस ने सीसामऊ थाना प्रभारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार दोपहर बाद पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। वहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

छुट्टी लेकर करता था तस्करी

Armyman arrested smuggling liquor with his son
पुलिस ने पकड़ी 50 लाख की शराब - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा की शराब के साथ पकड़ा गया ट्रक जिले के ही एआरटीओ कार्यालय में पंजीकृत है। ट्रक सेना के जवान बालकृष्ण का है। ट्रक की बाडी खास तौर पर तस्करी के लिए ही बनाई गई है।  ट्रक की बाडी दो पार्ट में हैं। एक छत बनी हुई है जिसमें सीमेंट के पिलर लदे हुए थे। इसके नीचे पूरा ट्रक खाली रहता है। उसमें शराब लादने के बाद पीछे की तरफ करीब तीन फिट जगह छोड़ दी गई थी।


इस जगह में टीन की चादर बेल्डिंग कर उसे पैक करा दिया जाता था। इसके बाद डाला व बाडी के बीच की खाली जगह में सीमेंट के पिलर रखे जाते थे। रास्ते में पुलिस कहीं भी चेकिंग के लिए रोकती थी तो पूरे ट्रक में सीमेंट के पिलर लदे नजर आते हैं। खुलासा करने वाली टीम ने भी जब ट्रक चेक किया तो उसे भी कहीं शराब लदे होने उम्मीद नहीं लग रही थी। डाला खोलकर पिलर नीचे उतरवाए तो टीन की चादर दिखी। इसे तोड़ा गया तब शराब का जखीरा मिला।

छुट्टी लेकर करता था तस्करी
शराब की तस्करी सेना का जवान खुद पूरी प्लानिंग के साथ करता था। सीसामऊ थाना प्रभारी ने बताया कि वह छुट्टी लेकर आता था। फिर खुद के ट्रक से शराब की तस्करी करता था। किसी को भनक न लगे, इसलिए परिचालक की जगह बेटे को साथ रखता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed