{"_id":"5cd98f74bdec22070e2bbfbb","slug":"army-personnel-recruited-from-fake-marketer","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी अंकपत्र से सेना में भर्ती हुआ जवान, खुलासा होते ही ट्रेनिंग छोड़कर रफूचक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी अंकपत्र से सेना में भर्ती हुआ जवान, खुलासा होते ही ट्रेनिंग छोड़कर रफूचक्कर
Mon, 13 May 2019 09:08 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 13 May 2019 09:08 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली फतेहगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईस्कूल के फर्जी अंकपत्र से सेना में भर्ती हुआ जवान खुलासा होते ही ट्रेनिंग छोड़कर रफूचक्कर हो गया। सेना अधिकारी की सूचना पर सोमवार को यूपी के फर्रुखाबाद जिले में फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
फतेहगढ़ के सिखलाई आरसी स्पोर्ट कोटे में गत वर्ष पंजाब प्रांत के जनपद फतेहगढ़ साहिब तहसील अमलोह क्षेत्र के गांव महाराईकला निवासी पाल सिंह का पुत्र जगतार सिंह भर्ती हुआ था। आर्मी रिक्रूट ऑफिस पटियाला ने जगतार सिंह की हाईस्कूल की मार्कशीट फर्जी होने की रिपोर्ट भेजी। इसकी भनक लगने पर जगतार 12 मई की दोपहर से ट्रेनिंग कैंप से बिना सूचना दिए गायब हो गया। इंस्पेक्टर अजय नरायन सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।