फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Army jawan returning from Mahakal pilgrimage dies in road accident on Kanpur highway

Kanpur Accident: महाकाल के दर्शन कर लौट रहे आर्मी जवान की सड़क हादसे में मौत, पत्नी और दो मासूम बच्चे घायल

Fri, 17 Jul 2026 10:57 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Fri, 17 Jul 2026 10:57 AM IST
सार

Kanpur News: सचेंडी थाना क्षेत्र में ओरिएंट रिसोर्ट के सामने हाईवे पर गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में भारतीय सेना के एक जवान की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी, दो बच्चे और चचेरा भाई घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Army jawan returning from Mahakal pilgrimage dies in road accident on Kanpur highway
road accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर जिले के सचेंडी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। उज्जैन में बाबा महाकालेश्वर के दर्शन कर पूरे परिवार के साथ कार से वापस लौट रहे भारतीय सेना के एक जवान की अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से मौत हो गई।

विज्ञापन

इस भीषण हादसे में जवान की पत्नी, मासूम बेटा-बेटी और उनका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। चीख-पुकार के बीच सूचना पर पहुंची पीआरवी 112 पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कलकत्ता में तैनात थे जवान

मिली जानकारी के मुताबिक, कानपुर नगर के ककवन क्षेत्र के जूड़ा निवादा निवासी अजय कुमार (36) पुत्र शिवराम सिंह भारतीय सेना में कार्यरत थे। उनकी वर्तमान तैनाती कलकत्ता (कोलकाता) में थी और वे इन दिनों छुट्टी पर घर आए हुए थे। अजय अपने पूरे परिवार के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन गए थे।

विज्ञापन

बुधवार/बृहस्पतिवार की दरमियानी रात वे ट्रेन से वापस लौटे, जहां उनका चचेरा भाई संदीप (27) निवासी कल्याणपुर उन्हें अपनी कार से लेने उरई रेलवे स्टेशन गया था। उरई स्टेशन से अजय अपनी पत्नी पूजा (31), बेटी सोना (8), बेटे राघव (6) और भाई संदीप के साथ कार से वापस कानपुर अपने घर लौट रहे थे।

हाईवे पर काल बनकर आया अज्ञात वाहन, कार के उड़े परखच्चे

कार अभी सचेंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर ओरिएंट रिसोर्ट के सामने पहुंची ही थी कि तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और कार हाईवे किनारे जा गिरी।

हादसे के बाद कार के भीतर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार का दरवाजा काटकर सभी को बाहर निकाला। हादसे में आर्मी जवान अजय कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी, दोनों मासूम बच्चे और भाई लहूलुहान होकर तड़प रहे थे। पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत चकरपुर स्थित शांति हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

जांच में जुटी पुलिस

सचेंडी थाना पुलिस ने बताया कि मृतक जवान अजय कुमार के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के पैतृक गांव जूड़ा निवादा में मातम पसर गया है।

सेना के अधिकारियों को भी जवान की शहादत जैसी इस असमय मौत की सूचना दे दी गई है। पुलिस हाईवे और रिसोर्ट के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि टक्कर मारकर फरार हुए अज्ञात वाहन और उसके चालक की शिनाख्त कर विधिक कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed