फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Arjun is making a name for himself with his spin and is preparing to become an all-rounder.

Kanpur News: फिरकी के दम पर पहचान बना रहे अर्जुन, ऑलराउंडर बनने की तैयारी

Mon, 09 Mar 2026 02:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Arjun is making a name for himself with his spin and is preparing to become an all-rounder.
कानपुर। शहर के उभरते लेफ्ट आर्म स्पिनर अर्जुन सिंह इन दिनों किदवई नगर स्थित रतन लाल शर्मा स्टेडियम में कड़ा अभ्यास कर रहे हैं। भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को आदर्श मानने वाले अर्जुन अपनी फिरकी गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी को भी निखार रहे हैं।
विज्ञापन

बीसीसीआई की बोर्ड ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश की ओर से खेलते हुए अर्जुन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 विकेट झटके थे। कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में मणिपुर के खिलाफ उन्होंने पहली पारी में आठ और दूसरी पारी में दो विकेट हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। घरेलू क्रिकेट में मिले मौके को भुनाते हुए अर्जुन ने तीन मैचों में कुल 20 विकेट लेकर एक सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने वाले अंडर-23 गेंदबाजों में चौथा स्थान हासिल किया। आर्यनगर निवासी अर्जुन सिंह अब नए सत्र में प्रस्तावित कानपुर प्रीमियर लीग और यूपी टी-20 लीग के लिए कोच हैदर रिजवी की देखरेख में तैयारी कर रहे हैं। ग्रीन पार्क स्टेडियम में इंडिया-ए के अभ्यास सत्र के दौरान अर्जुन अपनी फिरकी गेंदों से श्रेयश, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रियान पराग जैसे बल्लेबाजों को भी परेशान कर चुके हैं जिसके बाद उन्हें काफी सराहना मिली।
विज्ञापन

अब तक का प्रदर्शन
- सिक्किम के खिलाफ बोर्ड ट्रॉफी में पहली पारी में तीन और दूसरी पारी में दो विकेट।
- मणिपुर के खिलाफ पहली पारी में आठ और दूसरी पारी में दो विकेट।
- पुडुचेरी के खिलाफ पहली पारी में तीन और दूसरी पारी में दो विकेट।
- वर्ष 2018-19 में उत्तर प्रदेश की अंडर-16 टीम के कैंप का हिस्सा रहे।
- सीके नायडू ट्रॉफी के एक सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed