फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   are you ice cream lover

आइसक्रीम के हैं दीवाने तो पढ़ लें ये खबर, कहीं आप भी तो...

Fri, 05 May 2017 05:29 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 05 May 2017 05:29 PM IST
विज्ञापन
are you ice cream lover
डेमो
गर्मी में आइसक्रीम खाने का सभी का मन कर जाता है। इस मामले में जब बड़े अपने आपको नहीं रोक पाते तो छोटे बच्चों के क्या कहने। वे भी जमकर आइसक्रीम खाते हैं। लेकिन हम कहेंगे सावधान! कहीं आप मौत तो नहीं खरीद रहे... 
विज्ञापन



 

 

आइसक्रीम में वाशिंग पाउडर 

are you ice cream lover
डेमो
बता दें इन दिनों बाजार में धड़ल्ले से मिलावटीखोरी चल रही है। मिलावटी सामग्री में अब आइसक्रिम भी शामिल हो गई है। गर्मी का फायदा उठाकर बाजार में मिलावटी आइसक्रीम बेची जा रही है। यह न केवल आपके स्वास्थ्य पर बल्कि आपके बच्चों के लिए भी खतरनाक और जानलेवा तक साबित हो सकती है।

 

​जालौन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मानसिंह निरंजन ने शहर की आइसक्रीम फैक्ट्री में छापा मारा। इसके बाद उन्होंने स्टेशन रोड स्थित चाय की दुकान से भी सैैंपल लिया। गर्मी में आइसक्रीम की बिक्री तेज हो जाती है। इसका फायदा उठा कुछ लोग मिलावटी आइसक्रीम बेचने लगते हैं। ऐसे लोगों पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य विभाग ने इनके खिलाफ अभियान शुरू किया है।

इस गौरखधंधे को रोकने के लिए आइसक्रीम और कैंडी की फैक्ट्रियों पर छापेमारी के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस पर जालौन के सदर खाद्य सुरक्षा अधिकारी मान सिंह निरंजन ने टीम के साथ शहर के नया पटेल नगर में चल रही आइसक्रीम व कैंडी फैक्ट्री में छापा मारा। यहां आइसक्रीम और कैंडी का नमूना लिया। इसके बाद टीम ने स्टेशन रोड स्थिति मोहन चाय वालों की दुकान से चाय का नमूना भरा। 
 

आइसक्रीम में वाशिंग पाउडर 

आपकी जानकारी के लिए बता दें सफेद चमक लाने के लिए आइसक्रीम में वाशिंग पाउडर मिलाया जाता है। इससे सीधा पेट और लिवर की बिमारियां होती है। साथ ही साथ शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता भी घट जाती है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

बर्फ का गोला खाने वाले भी रहे सावधान

are you ice cream lover
डेमो
बर्फ का गोला खाने वाले भी रहे सावधान


बर्फ के गोले बच्चों के लिए कितने खतरनाक हो सकते है। कहीं आप अपने बच्चों को मीठा जहर तो नहीं दे रहे हैं। ठंडी-ठंडी और रंग-बिरंगी बर्फ और मिलावटी आइसक्रीम खाने में तो बेहद अच्छी लगती है, लेकिन इसमें मिला रंग और सेक्रीन सेहत के लिए काफी नुकसानदायक होती हैं। MP के कई शहरों में इन दिनों मिलावटी खाद्य सामग्री बिक रही है, लेकिन खाद्य प्रशासन ने अब तक किसी आइसक्रीम और बर्फ के गोले की जांच नहीं की है।

 

आपको बताने जा रहा है कि बर्फ के गोले में इस्तेमाल होने वाले शरबत में डाले जाने वाले रंग कितने घातक हो सकते हैं, वहीं खुले में बिकने वाली बर्फ कितने गंदे तरीके से बनाई जाती है।
 

 

विज्ञापन

रंगीन शरबत से ये बड़ा खतरा

are you ice cream lover
डेमो

रंगीन शरबत लीवर के लिए घातक
बर्फ के गोले में मिलाया जाने वाला रंगीन शरबत लीवर के लिए घातक होता है। वे सलाह देते हैं कि सिर्फ ब्रांडेड आइसक्रीम ही खाएं। खुले में बिकने वाले शीतलपेय आपके बच्चों के लिए खतरनाक हो सकते हैं।

डा. संजय सिंह का कहना है कि बहुत अधिक बर्फ के उपयोग से गले में इंफेक्शन हो जाता है। आइसक्रीम में मिलावट हो तो पेट में दर्द होने लगता है। इसलिए अपने बच्चों को ऐसे खाद्य पदार्थों से दूर ही रखना चाहिए।
 

सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक तस्वीर ने उड़ाए सबके होश

are you ice cream lover
डेमो

गंदे पानी से बनती है बर्फ
बर्फ की शुद्धता की जांच नहीं होती। इसलिए यह पता नहीं चल पाता कि बर्फ में किस प्रकार का बैक्टीरिया है और यह कितने गंदे पानी से बनाई जाती है। कोई मानक तय नहीं होने के कारण बर्फ किसी भी पानी से बना दी जाती है। रख-रखाव में भी कोई साफ-सफाई नहीं बरती जाती।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक तस्वीर ने उड़ाए थे सबके होश

हालही में वायरल हुई इस तस्वीर ने सबकी आंखे खोल दी थी। यह तस्वरी आपको विचलित कर सकती है लेकिन इस सच्चाई को नकारा नहीं जा सकता।
 

​​
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed