फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   apply to admission PhD, MTech and MS from iit, online application process begin

आईआईटी से करें पीएचडी, एमटेक और एमएस, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू, ये है पूरी जानकारी

Tue, 19 Mar 2019 01:50 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 19 Mar 2019 01:50 PM IST
विज्ञापन
apply to admission PhD, MTech and MS from iit,  online application process begin
प्रतीकात्मक फोटो
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) प्रशासन ने पीएचडी, एमटेक, एमडेस और एमएस (बाई रिसर्च) के कोर्स में एडमिशन के लिए सोमवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसकी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 
विज्ञापन


इच्छुक उम्मीदवार पांच अप्रैल की रात 12 बजे से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सामान्य और ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये जबकि एससी-एसटी, पीडब्ल्यूडी अभ्यर्थियों के लिए 200 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए छात्र-छात्राएं iitk.sc.in पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
विज्ञापन

इस बार से आर्थिक रूप से कमजोर सवर्ण वर्ग के लिए भी सरकार के नियम के तहत 10 प्रतिशत आरक्षण को लागू कर दिया गया है। इस आरक्षण के लागू होने से संस्थान के पीएचडी और एमटेक की 25 प्रतिशत सीटों में वृद्घि हुई है। बढ़ी हुई सीटों पर इसी सत्र से दाखिले दिए जाएंगे। 24 जुलाई से नया सत्र शुरू होगा।

इन विषयों से कर सकते हैं पीएचडी
इंजीनियरिंग : एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, बायोलॉजीकल साइंसेज एंड बायो इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इंडस्ट्रियल एंड मैनेजमेंट इंजीनियरिंग, मैटेरियल साइंस एंड इंजीनियरिंग, फोटॉनिक साइंस एंड इंजीनियरिंग और न्यूक्लियर इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी। पीएचडी इन मैनेजमेंट साइंस, पीएचडी इन डिजाइन का भी कोर्स कर सकते हैं।

साइंसेज : केमिस्ट्री, कॉग्नेटिव साइंसेज, अर्थ साइंसेज, इकोनॉमिक्स, मैथमेटिक्स, फिजिक्स, स्टेटिस्टिक्स।

ह्यूमेनिटीज एंड सोशल साइंसेज : इंग्लिश (लिट्रेचर, लिग्वेटिक्स एंड ईएलटी), फाइन आर्ट्स, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र।

एमटेक के लिए गेट स्कोर अनिवार्य
एमटेक में दाखिले के लिए छात्रों के पास गेस्ट स्कोर होना जरूरी है। इसके अलावा स्नातक में न्यूनतम 55 प्रतिशत या 5.5 सीपीआई से अधिक अंक होने चाहिए। हालांकि कुछ ब्रांच में अलग शैक्षिक योग्यता भी निर्धारित की गई है। इसकी जानकारी वेबसाइट से हासिल की जा सकती है।

नौकरी कर रहे लोग भी कर सकते हैं आवेदन
किसी कंपनी, सरकारी विभाग या संस्थान में नौकरी कर रहे लोग भी पीएचडी और एमटेक के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए भी अलग से नोटिफिकेशन जारी किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed