फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Apna Dal will contest elections on 60 seats: Pallavi

अपना दल 60 सीटों पर लड़ेंगी चुनाव : पल्लवी

Thu, 08 Oct 2026 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 08 Oct 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Apna Dal will contest elections on 60 seats: Pallavi
पुखरायां। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपना दल कमेरा वादी पार्टी प्रदेश की लगभग 60 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। जिसकी तैयारी पूरी तरह से की जा रही है। 2027 का चुनाव बहुत ही अलग तरीके से हो सकता है। अपना दल के विचारों को कार्यकर्ता गांव-गांव में प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाएं। जिससे पार्टी को मजबूती मिल सके और लोग जुड़े। ये बातें भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के गुरगांव में बुधवार को अपना दल कमेरा वादी पार्टी के कार्यक्रम में सिराथू विधानसभा से विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा सरदार वल्लभ भाई पटेल के सिद्धांतों पर चलकर समाज में जनजागरण करना है। सभी लोग अपनी जिम्मेदारी मानते हुए कार्य करना शुरू करें। डाॅ. सोनेलाल पटेल के सपनों को साकार करना है। विधानसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कस कर तैयार रहने का आह्वान किया। कहा वर्तमान सरकार से हर कोई हर वर्ग के लोग परेशान हैं। यहां जिलाध्यक्ष खुर्शीद अहमद, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मीना देवी, आस्था पटेल, पुष्पा वर्मा, गीता देवी आदि मौजूद रहीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed