फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   apartment culture story about ratan presidency kanpur

अपार्टमेंट की दुनियाः यहां छोटी-छोटी खुशियां हैं बड़े जश्न की वजह

Mon, 20 Nov 2017 02:38 PM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 20 Nov 2017 02:38 PM IST
सार

- अपार्टमेंट सोसाइटी में प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट, ज्वाइंट सेक्रेट्री महिलाएं  
- 2007 में इस अपार्टमेंट में लोगों ने रहना शुरू किया, 28 परिवार रह रहे 

विज्ञापन
apartment culture story about ratan presidency kanpur
महिलाओं के हाथ है‘रतन प्रेसिडेंसी’ की बागडोर

विस्तार

राजनीति, नौकरी, व्यापार ही नहीं, महिलाएं अब अन्य सामाजिक भूमिका भी बखूबी निभा रही हैं। इसकी मिसाल है कानपुर पार्वती बागला रोड स्थित रतन प्रेसिडेंसी अपार्टमेंट। अमर उजाला की विशेष प्रस्तुति ‘अपार्टमेंट की दुनिया’ में आज हम आपको ले चल रहे हैं इस अपार्टमेंट में। 

विज्ञापन


इस अपार्टमेंट सोसाइटी में प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट और ज्वाइंट सेक्रेट्री महिलाएं हैं। उनका प्रबंधन कौशल अपार्टमेंट की खूबसूरती, बेहतरीन रखरखाव देखते ही समझ में आ जाता है। महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से एक कदम आगे ही है जो अपार्टमेंट कल्चर के लिए अपने आप में एक उदाहरण है। एक ऐसी जगह जहां 28 परिवार मिलजुल कर आपसी प्रेमभाव के साथ रहते हैं और सभी धर्मों के त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। जहां हर किसी को दूसरे का खयाल रहता है, छोटी-छोटी खुशियों को बड़े जश्न के साथ मनाया जाता है। इस अपार्टमेंट की सबसे बड़ी खासियत यहां के लोगों की बड़ी सोच और आपसी प्रेम है। रतन प्रेसिडेंसी अपार्टमेंट में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, मां दुर्गा अखंड दीप, गणेश चतुर्थी, शिवरात्रि, हनुमान जयंती, वसंत पंचमी, रामनवमी, होली, दीपावली ही नहीं, ईद-क्रिसमस और लोहड़ी भी धूमधाम से मनाई जाती है। 
विज्ञापन


साल 2004 में पार्वती बागला रोड स्थित ये अपार्टमेंट बनना शुरू हो गया था। तीन साल बाद लोगों ने यहां आकर रहना शुरू कर दिया। रतन प्रेसिडेंसी की खूबसूरत बिल्डिंग में सुरक्षा को देखते हुए रिफ्लेक्टर पोल, रिफ्लेक्टर बटन, कन्वेक्स मिरर, निर्देश बोर्ड, कार स्टीकर, टीटी टेबिल, वाटर रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया गया है। अपार्टमेंट को 24 कैमरों (सीसीटीवी) के माध्यम से हर समय निगरानी पर रखा जाता है। सभी कॉमन जगहों पर कैमरे लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनिवर्सरी, बर्थडे भी मनाए जाते हैं

apartment culture story about ratan presidency kanpur
अपार्टमेंट सोसाइटी में प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट, ज्वाइंट सेक्रेट्री महिलाएं
त्योहारों को मनाने के लिए यहां नया ट्रेंड निकाला गया है। अपार्टमेंट में सभी त्योहार सभी धर्मों के अनुयायियों के साथ खुशी और उत्साह के माहौल में मनाए जाते हैं। जिसमें फ्लैट के बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी भाग लेते हैं। रतन प्रेसिडेंसी में 28 फ्लैट बने हुए हैं। सालभर तक लगातार खुशियों का जश्न बनाए रखने के लिए अपार्टमेंट में रहने वालों की एनिवर्सरी, बच्चों के बर्थडे तक मनाई जाती है। 

अपार्टमेंट में रहने वाले खास लोग
रतन प्रेसिडेंसी अपार्टमेंट में शहर के मशहूर डॉ.वीके मिश्रा (गैस्ट्रो लिवर हॉस्पिटल) अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। नवीन केसरवानी (भोला इंडिश) और सरावगी कैटर्स के मालिक अजय सरावगी भी इसी अपार्टमेंट में रहते हैं।
 
 

अपार्टमेंट को लेकर हमेशा सजग रहते हैं फ्लैट ओनर्स

apartment culture story about ratan presidency kanpur
2007 में इस अपार्टमेंट में लोगों ने रहना शुरू किया, 28 परिवार रह रहे
अपार्टमेंट के सबसे पहले फ्लैट ओनर और पहले सोसाइटी अध्यक्ष अनूप कपूर ने बताया कि हमारे अपार्टमेंट में कभी कोई समस्या आड़े नहीं आती। चाहे मरम्मत की बात हो या रंगरोगन की, सभी परिवार वाले अपने अपार्टमेंट को लेकर हमेशा सजग रहते हैं। कभी किसी प्रकार का कोई मतभेद नहीं होता। अनूप के सबसे अलग और अच्छे व्यवहार को देखते हुए सभी उन्हें अपने दोस्त की तरह समझते हैं और उनसे हर एक समस्या को साझाकर उनका समाधान पूछते हैं। रतन प्रेसिडेंसी फ्लैट ओनर्स एसोसिएशन के सबसे पहले सेक्रेट्री रवि मिश्रा ने बताया कि हमारे अपार्टमेंट में स्वच्छता को विशेष तरजीह दी जाती है। प्रदीप अग्रवाल का कहना है दोनों पीढ़ियों के बीच अच्छा तालमेल है। यहां बुजुर्गों के सम्मान और युवाओं के आत्मसम्मान को हमेशा ध्यान में रखते हुए सभी कार्यक्रम किए जाते हैं। कॉमन फायर सिस्टम लगा होने के बाद भी फ्लैट के सभी किचन में विशेष तौर पर आग से सुरक्षा के मद्देनजर अग्निशमन यंत्र लगाये गए हैं। यहां 24 घंटे दो एसी का बैकअप दिया गया है। सीनियर चार्टर्ड अकाउंटेंट आलोक शुक्ला जो कि रतन प्रेसिडेंसी के शुरुआती प्लैट ओनर्स में से एक हैं उनका इस सोसाइटी के बनने में बड़ा योगदान है।  


 

रतन प्रेसिडेंसी एसोसिएशन के बारे में...

apartment culture story about ratan presidency kanpur
रतन प्रेसिडेन्सी में रहने वाले खास लोग
एसोसिएशन की एक वार्षिकी तैयार की जाती है जिसमें सभी का नाम दर्ज किया जाता है। करवाचौथ पर यहां विशेष कार्यक्रम होते हैं। स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए स्मोकिंग और पान मसाले पर यहां पूर्णतया प्रतिबंध लगा हुआ है।  
रेनुका अग्रवाल, अध्यक्ष- रतन प्रेसिडेंसी फ्लैट ओनर्स एसोसिएशन

त्योहारों को मनाने के लिए यहां विशेष तैयारियां होती हैं। बाहरी कलाकारों को यहां कार्यक्रम के लिए बुलाया जाता है। इस अपार्टमेंट में सभी की सुनी जाती है और सभी की बात मानी जाती है। अगर किसी निर्णय पर किसी एक को भी आपत्ति होती है तो उसे गंभीरता से समझा जाता है। 
नीलम कपूर, उपाध्यक्ष- रतन प्रेसिडेंसी फ्लैट ओनर्स एसोसिएशन

अपार्टमेंट में साल भर होने वाले सभी कार्यक्रमों में महिलाओं की विशेष भागीदारी होती है। फिर चाहे वो बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम हों या किसी कार्यक्रम का संचालन। हर बार कुछ नया करने की कोशिश की जाती है। 
नीरजा मिश्रा, ज्वाइंट सेक्रेट्री - रतन प्रेसिडेंसी फ्लैट ओनर्स एसोसिएशन

सुरक्षा की दृष्टि से किसी भी बाहरी को बिना जांच-पड़ताल के अंदर नहीं जाने दिया जाता। सोसाइटी के कर्मचारियों से किसी भी प्रकार का व्यक्तिगत काम नहीं कराया जाता। अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों के वाहनों में पहचान के तौर पर एक स्टीकर लगाया जाता है।  
शिशिर कटियार, सेक्रेट्री- रतन प्रेसिडेंसी फ्लैट ओनर्स एसोसिएशन

अपार्टमेंट का हर साल ऑडिट होता है फिर रिटर्न फाइल होता है। इसके साथ ही साथ हर तीन महीने में खर्चों का ब्यौरा फ्लैट ओनर्स के पास पहुंचा दिया जाता है।  
नागराज बैलूर, कोषाध्यक्ष- रतन प्रेसिडेंसी फ्लैट ओनर्स एसोसिएशन

(Note-अगर आपके अपार्टमेन्ट में स्पेशल कल्चरल ईवेन्ट्स हो रहे हैं तो हमसे संपर्क कर सकते हैं- gauravs@knp.amarujala.com, WhatsApp no.- 9307263778 )
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed