फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   anushka saree and rekha saree in market

हर काेई दिखना चाहता है रेखा अाैर अनुष्का जैसा, मार्केट में साड़ियों की खूब डिमांड

Fri, 29 Dec 2017 02:27 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 29 Dec 2017 02:27 PM IST
विज्ञापन
anushka saree and rekha saree in market
रेखा साड़ी
हर काेई ‌फ‌िल्मी दुन‌िया से प्रभाव‌ित रहता है। लाेग अपने चहेते स्टार जैसा बनने के ल‌िये क्या कुछ नहीं करते हैं। इन द‌िनाें साड़‌ियाें के बाजार में दाे नाम छाये हुये हैं। एक है रेखा साड़ी अाैर दूसरी है अनुष्का साड़ी। फिल्म अभिनेत्री रेखा कार्यक्रमों में अक्सर जिस चमकदार साड़ी को पहने हुए दिखती हैं, वह कांजीवरम सिल्क की साड़ी है। इसका नाम ही रेखा साड़ी पड़ गया है।
विज्ञापन

 

 

रेखा साड़ी में चांदी की जरी लगी हुई है

anushka saree and rekha saree in market
अनुष्का साड़ी
कानपुर के बृजेंद्र स्वरूप पार्क में लगे एक्सपो में यह साड़ी भी बिकने के लिए आई है। इसकी कीमत एक लाख रुपये है। यह साड़ी देखने के लिए कर्नाटक के स्टॉल पर महिलाओं की भीड़ लग रही है। लक्ष्मी सरस्वती सिल्क एंड कॉटन हैंडलूम (कर्नाटक) के स्टॉल नंबर 13 के मालिक सुरेश ने बताया कि रेखा साड़ी में चांदी की जरी लगी हुई है। पूरी साड़ी को बहुत चमकदार बनाया जाता है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसे बनाने में बहुत अनुभवी दस बुनकरों को लगाया जाता है

anushka saree and rekha saree in market
रेखा

इसे बनाने में बहुत अनुभवी दस बुनकरों को लगाया जाता है। एक साड़ी बनाने में लगभग तीन महीने लग जाते हैं। साड़ी की कीमत ज्यादा होने से कम लोग ही इसे खरीदते हैं। इस साड़ी से मिलती-जुलती अन्य साड़ियां भी हैं, जिनकी कीमत इससे काफी कम है। तेलंगाना के गांव पोच्चमपल्ली में बनने वाली विशेष साड़ी भी काफी पसंद की जा रही है। गांव के नाम पर ही साड़ी का नाम है। सिल्क पर कढ़ाई और हाथ से किया गया काम साड़ियों में चार-चांद लगा रहा है।

 

 

विज्ञापन

सिल्क की साड़ी पर जरी वर्क किया गया है

anushka saree and rekha saree in market
अनुष्का
दुकानदार श्रीनिवास ने बताया कि दस हजार रुपये तक की साड़ियां हैं। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने रिसेप्शन में जो लाल रंग की साड़ी पहनी थी, वैसी ही साड़ी को महिलाएं खूब पसंद कर रही हैं। बनारस नीलोफर सिल्क इंडस्ट्रीज के स्टाल में लाल रंग समेत कई रंगों में वैसी साड़ियां उपलब्ध हैं। दुकानदार सैफुल इस्लाम ने बताया कि सिल्क की साड़ी पर जरी वर्क किया गया है। पटेला डिजाइन और पाटली पल्लू बनाया गया है। इसकी कीमत 15 हजार रुपये है। यह साड़ी लाल, नीले, हरे, और मैरून रंग में उपलब्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed