{"_id":"5fef2b0d95a97b073229b783","slug":"anti-sikh-riots-verification-of-37-rioters-now-arrests-soon-sit-is-investigating-19-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिख विरोधी दंगा: 37 दंगाइयों का सत्यापन, अब जल्द होगी गिरफ्तारी, एसआईटी कर रही है 19 मामलों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिख विरोधी दंगा: 37 दंगाइयों का सत्यापन, अब जल्द होगी गिरफ्तारी, एसआईटी कर रही है 19 मामलों की जांच
Fri, 01 Jan 2021 07:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 01 Jan 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
सिख दंगा (फाइल फोटो)
- फोटो : गूगल
सिख विरोधी दंगा की जांच कर रही एसआईटी 37 दंगाइयों के नाम और पते का सत्यापन कर चुकी है। इन सभी को जल्द गिरफ्तार कर एसआईटी जेल भेजने की तैयारी में है। इस संबंध में होने वाली बैठक में रणनीति बनाई जाएगी।
1984 में हुए दंगों में 127 लोगों की हत्या और कई घरों में लूटपाट की घटनाएं हुईं थीं। शहर के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, डकैती समेत अन्य गंभीर धाराओं में दंगाइयोें के खिलाफ 40 एफआईआर दर्ज हुईं थीं। 28 मामलों में फाइनल रिपोर्ट (एफआर) लगा दी गई थी।
इनमें से 19 मामलों की एसआईटी ने जांच शुरू की थी। 12 मामलों में पीड़ित परिवारों और गवाहों के बयान हो चुके हैं। एसआईटी तीन मामलों में कोर्ट में भी बयान करा चुकी है। करीब 70 दंगाइयों के नाम प्रकाश में आए। इनमें से 37 दंगाइयों को एसआईटी ने ढूंढ निकाला।
विज्ञापन
एसआइटी के एसपी बालेंदु भूषण ने बताया कि शासन की अनुमति लेकर जल्द ही इन सभी की गिरफ्तारी की जाएगी। इस संबंध में अगले सप्ताह बैठक की उम्मीद है। इसके बाद सबसे पहले उन तीन मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी होगी, जिनमें गवाहों के बयान कोर्ट में कराए जा चुके हैं।