{"_id":"62a22e42daf4087af53304ac","slug":"anti-sikh-riots-sit-s-tenure-extended-for-the-sixth-time-got-four-more-months-to-arrest-the-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिख विरोधी दंगा: छठवीं बार बढ़ा एसआईटी का कार्यकाल, गिरफ्तारी के लिए चार महीने और मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिख विरोधी दंगा: छठवीं बार बढ़ा एसआईटी का कार्यकाल, गिरफ्तारी के लिए चार महीने और मिले
Thu, 09 Jun 2022 11:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:01 PM IST
सार
कानपुर शहर में हुए सिख विरोधी दंगों को लेकर एसआईटी का कार्यकाल छठवीं बार बढ़ाया गया है। इस मामले में एसआईटी ने 80 से अधिक आरोपियों की शिनाख्त की थी, जिसमें केवल 66 आरोपी ही जीवित बचे हैं।
विज्ञापन
सिख विरोधी दंगा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर में हुए सिख विरोधी दंगे की जांच कर रही एसआईटी का कार्यकाल चार माह और बढ़ा दिया गया है। अब एसआईटी के पास 30 सितंबर 2022 तक जांच पूरी कर आरोपियों की गिरफ्तारी करने का समय है। सिख विरोधी दंगे में कानपुर में 127 लोगों की हत्या हुई थी। फरवरी 2019 में शासन ने एसआईटी गठित की थी।
विज्ञापन
हत्या कर डकैती के कानपुर के 11 मामलों की जांच एसआईटी ने की। साक्ष्य जुटाने, गवाह व वादी खोजने के साथ ही 66 आरोपियों की शिनाख्त की। लेकिन एक की भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। लिहाजा छठवीं बार एसआईटी का कार्यकाल बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी
एसआईटी ने 80 से अधिक आरोपियों की शिनाख्त की। सत्यापन में पता चला कि 66 आरोपी ही जीवित हैं। एसआईटी एसपी बालेंदु भूषण सिंह ने बताया कि एक-दो की गवाही बाकी है। कागजी कार्यवाही पूरी कर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन