{"_id":"62d8fff5b31a1a5b0f1ade5b","slug":"anti-sikh-riots-sit-arrests-one-more-accused-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिख विरोधी दंगा: एसआईटी ने कानपुर में एक और आरोपी को किया गिरफ्तार, पांच सिखों की हत्या का है आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिख विरोधी दंगा: एसआईटी ने कानपुर में एक और आरोपी को किया गिरफ्तार, पांच सिखों की हत्या का है आरोप
Thu, 21 Jul 2022 12:58 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 21 Jul 2022 12:58 PM IST
सार
एसआईटी ने सिख विरोधी दंगे में शामिल आरोपी गुजैनी निवासी कमल सिंह को गिरफ्तार किया है। एसआईटी की यह 28वीं गिरफ्तारी है।
विज्ञापन
आरोपी कमल सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिख विरोधी दंगे की जांच में जुटी एसआईटी ने बुधवार रात एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने गुजैनी निवासी कमल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। कमल पर तीन वारदातों में शामिल होकर पांच सिखों की हत्या करने का आरोप है। एसआईटी की यह 28वीं गिरफ्तारी है।
विज्ञापन
इससे पहले एसआईटी ने बुधवार तड़के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक पूर्व पार्षद का पति भी शामिल है। बुधवार को हुई गिरफ्तारी में अनिल कुमार पांडेय, निराला नगर, किदवई नगर (पूर्व पार्षद पति), राम उर्फ बग्गड़, अकबरपुर, कानपुर देहात, मुस्तकीम, निराला नगर, किदवई नगर, अब्दुल वहीद, जूही लाल कालोनी, किदवई नगर, इरशाद, जूही लाल कालोनी, किदवई नगर शामिल थे।
विज्ञापन