{"_id":"601270248ebc3e08912479da","slug":"anti-sikh-riot-sit-will-go-to-delhi-to-take-the-statement-of-family-members","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिख विरोधी दंगा: परिजनों के बयान लेने एसआईटी दिल्ली जाएगी, पनकी में दंगाइयों ने पिता-पुत्र को मारा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिख विरोधी दंगा: परिजनों के बयान लेने एसआईटी दिल्ली जाएगी, पनकी में दंगाइयों ने पिता-पुत्र को मारा था
Thu, 28 Jan 2021 01:39 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 28 Jan 2021 01:39 PM IST
विज्ञापन
सिख विरोधी दंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिख विरोधी दंगों की जांच कर रही एसआईटी ने एक और पीड़ित परिवार को ढूंढ लिया है। पनकी में दंगाइयों ने पिता-पुत्र को मार दिया था। एसआईटी परिजनों के बयान लेने जल्द दिल्ली जाएगी।
एक नवंबर 1984 को एमआईजी पनकी में सरदार स्वर्ण सिंह व उनके बेटे गुरुजेंदर सिंह की दंगाइयों ने हत्या कर दी थी। डकैती डाल घर में आगजनी भी की थी। इस केस में भी पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। एसआईटी एसएसपी बालेंदु भूषण सिंह ने बताया कि तफ्तीश में पता चला कि स्वर्ण सिंह की पत्नी की मौत हो चुकी है।
छोटा बेटा परमजीत व अन्य परिजन पटियाला में रहते हैं। उनसे जब संपर्क किया गया तो बताया गया कि कुछ दिन में वे किसी काम से दिल्ली जाने वाले हैं। ऐसे में एसआईटी ने बयान लेने के लिए उनसे समय तय कर लिया है।