फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Anti-Sikh riot, SIT went to Chennai to take statement of victim woman

सिख विरोधी दंगा: पीड़ित महिला का बयान लेने एसआईटी चेन्नई रवाना, जेके कॉलोनी में हुई थी सगे भाइयों की हत्या

Tue, 26 Jan 2021 09:56 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 26 Jan 2021 09:56 AM IST
विज्ञापन
Anti-Sikh riot, SIT went to Chennai to take statement of victim woman
सिख विरोधी दंगा
सिख विरोधी दंगे में चकेरी के जेके  कॉलोनी में दो सगे भाइयों नरेंद्र सिंह और सुरेंद्र सिंह की भी हत्या हुई थी। एक की पत्नी बच्चों संग लंदन चली गई, जबकि दूसरे की पत्नी चेन्नई चली गई। सोमवार सुबह एसआईटी की टीम चेन्नई के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन


इस मामले में भी बगैर जांच फाइनल रिपोर्ट लगा दी गई थी। जांच में जुटी एसआईटी ने दोनों भाइयों के परिजनों को ढूंढ निकाला है। घटनास्थल के  आसपास रहने वालों से संपर्क  किया तो पीड़ित परिवार की महिलाओं के  नाम, पते मोबाइल नंबर मिले।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले एसआईटी ने लंदन में बच्चों के साथ रह रहीं नरेंद्र की पत्नी मनजीत कौर को फोन लगाकर बयान दर्ज कराने को बुलाया था। हालांकि उन्होंने स्वास्थ्य खराब होने का हवाला देकर आने से इंकार कर दिया। इसके बाद एसआईटी ने चेन्नई में रह रहीं सुरेंद्र की पत्नी हरविंदर कौर से संपर्क किया। उन्होंने भी शहर आने से मना कर दिया। एसपी एसआइटी बालेंदु भूषण ने बताया कि  विवेचक को टीम के साथ चेेन्नई भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed