{"_id":"603f27a1d8d79f726a763800","slug":"anti-sikh-riot-role-of-100-accused-searched-in-murder-incidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिख विरोधी दंगा: 100 आरोपियों की तलाशी जा रही हत्या की घटनाओं में भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिख विरोधी दंगा: 100 आरोपियों की तलाशी जा रही हत्या की घटनाओं में भूमिका
Wed, 03 Mar 2021 11:38 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:38 AM IST
विज्ञापन
सिख विरोधी दंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिख विरोधी दंगों की जांच का दायरा बढ़ गया है। अधिक से अधिक आरोपियों की शिनाख्त करने के लिए एसआईटी ने उन केसों को खंगालना शुरू किया है जो लूट, डकैती व आगजनी में दर्ज हुए थे। इसमें कई नामजद आरोपी भी शामिल हैं। इसी कड़ी में कुछ ऐसे केस चिह्नित किए गए हैं, जिनमें करीब सौ नामजद आरोपी हैं।
इनकी भूमिका हत्याकांड वाली घटनाओं में तलाशी जा रही है। एसआईटी 19 केसों की जांच कर रही है। ये सभी केस हत्या के हैं। पचास अधिक आरोपी चिह्नित किए जा चुके हैं। अज्ञात आरोपियों का पता नहीं चल पा रहा है। एसआईटी के अफसरों का कहना है कि दंगों के वक्त तमाम घर फूंक दिए गए थे।
सैकड़ों घरों में डकैती पड़ी थी। इसके भी केस दर्ज हुए थे। सैकड़ों लोग आरोपी बनाए गए थे। इनमें से कुछ केस जांच में शामिल किए गए हैं, जिससे पता लगाया जा सके कि आरोपी हत्या वाली वारदात में शामिल थे या नहीं। साक्ष्य मिलते हैं तो उनको भी आरोपी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
जल्द दिल्ली जाएगी टीम
एसआईटी 19 केसों में अधिकतर पीड़ित परिवारों व कुछ गवाहों के बयान दर्ज कर चुकी है। कोर्ट में बयान होने बाकी हैं। इस बीच एसआईटी ने रंगनाथ मिश्रा आयोग की रिपोर्ट व उसके दस्तावेज जांच में शामिल करने के लिए गृह मंत्रालय को पत्र भेजा था। सूत्रों के मुताबिक आयोग में तमाम शपथ पत्र ऐसे लगाए गए थे, जिनमें लोगों ने दंगाइयों की शिनाख्त करने का दावा किया था। अगर दस्तावेज मिल जाते हैं तो एसआईटी को जांच में काफी मदद मिलेगी। एसआईटी दस्तावेज जुटाने जल्द दिल्ली जाएगी।