फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Anti Corruption Team caught Lekhpal taking 10,000 bribe

उन्नाव: एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को 10 हजार घूस लेते पकड़ा, जमीन की नाप के लिए 20 हजार मांगे थे

Thu, 09 Jan 2020 11:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 09 Jan 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Anti Corruption Team caught Lekhpal taking 10,000 bribe
लेखपाल का चिकित्सा परीक्षण करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव में भूमि की सही पैमाइश दर्ज करने के नाम पर सर्वे लेखपाल ने हरदोई में तैनात एडीओ से 20 हजार रुपये की घूस मांगी। पीड़ित की शिकायत पर गुरुवार को एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ दबोच लिया। टीम उसे माखी थाने ले गई।
विज्ञापन


एंटी करप्शन विभाग के सीओ ने माखी थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। राजस्व सर्वे विभाग में संबद्ध सर्वे लेखपाल नरेंद्र कुमार कटरी क्षेत्र के ददलहा सर्किल में तैनात था। गांव में चकबंदी के लिए सर्वे का काम हो रहा है। हरदोई जिले के सांडी थाना क्षेत्र के बखरिया निवासी रामकुमार पुत्र बाबूलाल इस समय हरदोई के संडीला ब्लाक में एडीओ के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन


दो साल पहले उन्होंने भरोसे नाम के व्यक्ति से दो बीघा जमीन खरीदी थी। क्षेत्र में चकबंदी के लिए सर्वे कार्य जारी होने से पत्नी रेखा अक्सर ददलहा आती जाती रहती हैं। रामकुमार का आरोप है कि सर्वे लेखपाल नरेंद्र ने उन्हे भूमि की सही माप व किस्म दर्ज करने के नाम पर 20 हजार रुपये की घूस मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मना किया तो गलत जमीन दर्ज करने की धमकी दी। इस पर रामकुमार ने एंटी करप्शन लखनऊ से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। एंटी करप्शन के सीओ उपेंद्र कुमार ने लेखपाल को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। गुरुवार को सात सदस्यीय टीम के सदस्य सफीपुर तहसील पहुंचे और दूर दूर खड़े हो गए।

टीम के कहने पर रामकुमार को रंग लगे 10 हजार रुपये के नोट दिए। लेखपाल नरेंद्र तहसील गेट पर स्थित दुकान पर चाय पी रहा था। रामकुमार ने जैसे ही लेखपाल को 10 हजार रुपये दिए। एंटी करप्शन टीम के सदस्यों ने दबोच लिया। आनन फानन एंटी करप्शन टीम लेखपाल को लेकर सफीपुर कोतवाली के बजाए माखी थाने पहुंची।

जहां उसके हाथ धुलवाए तो रंग छूटने पर घूस लेने की पुष्टि हुई। टीम ने कागजी कार्रवाई पूरी कर माखी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद उसका जिला अस्पताल में मेडिकल कराया और लखनऊ मुख्यालय लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed