फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Another ship for Delhi, now 270 seats, IndiGo 180 and SpiceJet 90 seats

दिल्ली के लिए एक और जहाज, अब 270 लोगों की सुविधा, इंडिगो में 180 सीटें और स्पाइसजेट में 90 सीटें

Sat, 02 Oct 2021 01:51 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 02 Oct 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Another ship for Delhi, now 270 seats, IndiGo 180 and SpiceJet 90 seats
हवाई जहाज - फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर में स्पाइसजेट के बाद इंडिगो की फ्लाइट एक नवंबर से शुरू वाली है। इस तरह दिल्ली आने-जाने वालों को दो-दो जहाजों की सौगात मिलेगी। यहां रोजाना 270 यात्री आ जा सकेंगे। सुबह और दोपहर तक आने के बाद अगर कोई शाम को वापस होना चाहे तो स्वर्ण शताब्दी और वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी वीआईपी ट्रेन कानपुर सेंट्रल से है।
विज्ञापन


इंडिगो की फ्लाइट 180 सीटर तो स्पाइसजेट की दिल्ली फ्लाइट 90 सीटर है। इंडिगो की फ्लाइट सुबह 9:10 बजे दिल्ली से उड़ान भरके चकेरी एयरपोर्ट पर सुबह 10:10 बजे आएगी। यहां से 10:40 बजे उड़ान भरेगी, जबकि स्पाइसजेट की फ्लाइट दोपहर 12:50 बजे चकेरी लैंड करेगी और दोपहर 1:10 बजे वापस जाएगी।
विज्ञापन


शाम को वापसी की फ्लाइट नहीं है। ऐसे में यात्री उसी दिन वापस जाना चाहें तो शाम को पौने पांच बजे कानपुर सेंट्रल से दिल्ली के लिए स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस और शाम साढ़े छह बजे वंदे भारत एक्सप्रेस वीआईपी ट्रेनें हैं। स्वर्ण शताब्दी से रात 10:20 बजे और वंदे भारत एक्सप्रेस से रात 11 बजे तक नई दिल्ली पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed