{"_id":"601971801836d4100a47300a","slug":"another-girl-died-burnt-to-death-in-self-immolation-incident-in-kanpur-country-force-deployed-on-the-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात के आत्मदाह कांड में झुलसी दूसरी बच्ची ने दम तोड़ा, मौके पर फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात के आत्मदाह कांड में झुलसी दूसरी बच्ची ने दम तोड़ा, मौके पर फोर्स तैनात
Tue, 02 Feb 2021 09:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 02 Feb 2021 09:06 PM IST
विज्ञापन
परिवार समेत आत्मदाह का प्रयास करन का मामला
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात के मूसानगर बांगर में कब्रिस्तान के पास निर्माण कार्य के दौरान हुए विवाद में आत्मदाह के कोशिश में झुलसे दंपति की सात वर्षीय बच्ची की मंगलवार की दोपहर इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना में दंपति के साथ छह बच्चे झुलसे थे।
जिनका इलाज लखनऊ के केजीएमयू में चल रहा है। जिसमें एक बच्ची की रविवार को मौत हो चुकी है। वहीं मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। 28 जनवरी गुरुवार की सुबह कब्रिस्तान की भूमि के पास हो रहे निर्माण कार्य के विरोध में मूसानगर बांगर गांव निवासी गुलफान ने पत्नी अजमेरुन और छह बच्चों के साथ पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया, जिसमें सभी झुलस गए थे।
जिसमें रविवार को लखनऊ केजीएमयू में तीन वर्षीय बच्ची चांदतारा की मौत हो गई थी। जिसके शव को सोमवार को गांव लाया गया था। इसके बाद शव को कब्रिस्तान में दफनाया गया था। मंगलवार की दोपहर इलाज के दौरान दूसरी बच्ची मुस्कान (7) के मौत की सूचना आते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन
चाचा चांद बाबू ने भतीजी मुस्कान की मौत होने की पुष्टि की। जानकारी होते ही बाबा हमीद और दादी समेत अन्य परिजन बिलखने लगे। वहीं मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। परिजन शव लेने के लिए लखनऊ चले गए।