फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Another death from swine flu

स्वाइन फ्लू से एक और मौत

Sat, 21 Feb 2015 02:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Sat, 21 Feb 2015 02:43 AM IST
विज्ञापन
Another death from swine flu
स्वाइन फ्लू से शहर में एक और महिला की मौत हो गई है। इसी के साथ कानपुर मंडल में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या छह हो गई है। इनमें चार महिलाएं और एक बच्ची है।
विज्ञापन


प्राइवेट पैथोलॉजी की रिपोर्ट को मिला लें तो अब तक 11 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। स्वाइन फ्लू निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद भी छह मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


आवास विकास कॉलोनी फर्रुखाबाद की शकुंतला देवी (64) को कुछ दिन पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश अग्रवाल ने बताया कि गुरुवार शाम निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में शकुंतला में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। रात 12 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहीं भर्ती औरैया के दिबियापुर जेल गांव की मंजू देवी में भी गुरुवार शाम प्राइवेट पैथोलॉजी की रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। शुक्रवार दोपहर परिजन मंजू को एयर एंबुलेंस से लेकर दिल्ली चले गए।

इससे पहले गुरुवार देर रात 1.30 बजे आईडीएच में भर्ती नवाबगंज की रामवती की भी स्वाइन फ्लू से मौत हो गई थी। उनकी जांच रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed