फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Another corona positive in Kannauj, the number of infected is seven

कन्नौज में एक और पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई सात, पूर्व प्रधानाध्यापक की पोती भी आई चपेट में

Sun, 19 Apr 2020 09:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 19 Apr 2020 09:35 PM IST
विज्ञापन
Another corona positive in Kannauj, the number of infected is seven
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक और कोरोना पॉजिटिव - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज में आगरा के पारस अस्पताल में सीने के दर्द के इलाज के दौरान कोरोना संक्रमित हुए पूर्व प्रधानाध्यापक की पोती (बेटे की बेटी) भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। उनकी पत्नी और दो बेटे पहले ही पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।
विज्ञापन


इस तरह कनफर्म केसों में एक परिवार के पांच लोग हैं। जिले में कुल कनफर्म केसों की संख्या सात हो गई है। शनिवार को समधन के युवक की पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। वह जिले में फिरोजाबाद और कासगंज से आए जमातियों के संपर्क से संक्रमित माना गया था।
विज्ञापन


पिछले दिनों जिले की तीन मस्जिदों से 28 जमाती पकड़े गए थे। इन जमातियों व इनके संपर्क वाले 14 स्थानीय लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। इन 42 नमूनों में से समधन निवासी युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


41 की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। निगेटिव रिपोर्ट वाले 41 की फिर जांच की तैयारी है। इससे पहले हरियाणा से घर लौटा कन्नौज का युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। जिले का पहला कनफर्म केस वही था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed