फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Another act of former inspector accused of rape exposed: occupied the house, sent the owner to jail, daughter disappeared

दुष्कर्म के आरोपी पूर्व इंस्पेक्टर की एक और करतूत उजागर: मकान कब्जाया, मालिक को जेल भिजवाया, बेटी गायब हो गई

Fri, 13 Aug 2021 12:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 13 Aug 2021 12:03 PM IST
सार

अब जब दिनेश की करतूतें उजागर हो रही हैं तो पुलिस कमिश्नर ने इस मामले का भी संज्ञान ले लिया है। कानपुर देहात निवासी शिव सिंह एयरफोर्स से रिटायर्ड हैं।

विज्ञापन
Another act of former inspector accused of rape exposed: occupied the house, sent the owner to jail, daughter disappeared
पूर्व इंस्पेक्टर दिनेश त्रिपाठी - फोटो : amar ujala

विस्तार

दुष्कर्म के आरोपी पूर्व इंस्पेक्टर दिनेश त्रिपाठी ने जिस रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी के मकान को कब्जाया था उसकी बेटी के अपहरण का मुकदमा भी उस पर दर्ज हुआ था। रसूख के आगे दिनेश के खिलाफ दर्ज केस में पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा केस बंद कर दिया था। एयरफोर्स कर्मी की बेटी पिछले आठ साल से गायब है।
विज्ञापन


आज तक उसको कुछ पता नहीं चला है। अब जब दिनेश की करतूतें उजागर हो रही हैं तो पुलिस कमिश्नर ने इस मामले का भी संज्ञान ले लिया है। कानपुर देहात निवासी शिव सिंह एयरफोर्स से रिटायर्ड हैं। शिव सिंह का चकेरी स्थित मकान दिनेश ने कब्जा किया था। शिव सिंह ने बताया कि 2013 में दिनेश त्रिपाठी ने उनको मादक पदार्थ की तस्करी में जेल भिजवाया।
विज्ञापन


फर्जी तरीके से उनके पास से दस किलो चरस बरामद दिखाई थी। उस मामले में वो जेल चले गए थे। इसी साल एक महीने पहले वह जेल से छूटे हैं। शिव के मुताबिक जिस वर्ष वह जेल गए थे उसी साल उनकी आठ साल की बेटी गायब हो गई थी। पैरवी करने वाला कोई नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। 2018 में वह जमानत पर आए तो कोर्ट के आदेश पर चकेरी में दिनेश त्रिपाठी पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने जांच में खानापूरी की और फाइनल रिपोर्ट लगा दी। शिव का आरोप है कि बेटी को गायब करने में दिनेश का ही हाथ हैं।
Trending Videos

मेरी जिंदगी तबाह कर दी
शिव सिंह ने बताया कि उनके मकान पर दिनेश ने 2003 में कब्जा किया था। कोर्ट कचहरी की जब उन्होंने कार्रवाई शुरू की तो दिनेश ने एक के बाद एक दर्जनों मुकदमे उन पर दर्ज करवाए। इस वजह से शिव उसी में उलझे रहे। आखिर में दिनेश ने ही मकान पर कब्जा कर लिया।

टीचर्स सोसाइटी से किया बड़ा खेल
दिनेश त्रिपाठी का भाई टीचर्स सोसाइटी चलाता था। जब दिनेश चकेरी इंस्पेक्टर बना तो वह भी इसी में शामिल हो गया। थानेदारी कम कर वह जमीनों का काम करने लगा। एक-एक जमीन कइयों को बेच दी। लाखों करोड़ों रुपये हड़प लिए। जिसने भी आवाज उठाने का प्रयास किया उस पर मुकदमे लाद दिए। इसमें कई रसूख वाले शामिल थे। अफसर से लेकर नेताओं की शह पर दिनेश पूरा खेल करता था।

दिनेश त्रिपाठी से संबंधित पुराने कई मामले सामने आए हैं। सभी केसों की समीक्षा की जा रही है। इन केसों की फाइलों को दोबारा खोला जाएगा। नए सिरे से जांच की जाएगी। इसके लिए विशेष टीम गठित होगी। डीसीपी इसकी निगरानी करेंगे।
असीम अरुण, पुलिस कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed