{"_id":"5c509e26bdec224bc54a9acb","slug":"animals-locked-in-school-by-farmers-in-etawah","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों में नहीं गिरफ्तारी का डर, इस बार 12 गांव के ग्रामीणों ने लिया 200 मवेशियों से मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों में नहीं गिरफ्तारी का डर, इस बार 12 गांव के ग्रामीणों ने लिया 200 मवेशियों से मोर्चा
Wed, 30 Jan 2019 12:48 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 30 Jan 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
सड़कों पर घूमते छुट्टा जानवर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा जिले में छुट्टा गोवंशों को स्कूल में बंद करने के मसले पर भरथना में चार ग्रामीणों की गिरफ्तारी के बाद भी यह सिलसिला थम नहीं रहा है। सोमवार देर शाम ताखा क्षेत्र के 12 गांव के किसानों ने 200 गोवंशों को एक प्राथमिक स्कूल में बंद कर दिया।
मंगलवार सुबह करीब साढे़ नौ बजे एसडीएम ताख व थानाध्यक्ष पहुंचे, लेकिन इस बार केवल ग्रामीणों को समझाया गया। तब जाकर 13 घंटे बाद भूखे-प्यासे गोवंश मुक्त हुए। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान थोड़ी देर के लिए पढ़ाई भी बाधित रही। समथर ग्राम पंचायत के समथर, हिरमानी, नगला, भिखारीदास, लहीटिया, हवेली, अहिबरनपुरा, गपचिया, नगला महासिंह, नगला तार, नगला पछाए के ग्रामीणों ने मिलकर लगभग 200 गोवंशों को सोमवार रात 8:30 बजे समथर गांव में एक ही परिसर में बने प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के अंदर बंद कर दिए।
ग्रामीणों ने गेट पर ताला डाल दिया। मंगलवार की सुबह उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल दुबे को जानकारी मिली तो उन्होंने प्रशासन को सूचना दी। मंगलवार सुबह थानाध्यक्ष ऊसराहार योगेंद्र शर्मा मौके पर पहुंच गए। 9.30 बजे उप जिलाधिकारी ताखा सत्यप्रकाश भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने अधिकारियों छुट्टा गोवंशों द्वारा फसल नष्ट करने का हवाला दिया।
विज्ञापन
प्रशासन पर गोशालाओं के निर्माण में हीलाहवाली बरतने की बात कही। इसके बाद अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर गोवंशों को मुक्त कराया। वहीं भरथना के लालपुर गांव में हुई कार्रवाई में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया था। इसमें मंगलवार को तीन को जेल भेज दिया गया, जबकि चौथे को तबीयत खराब होने की वजह से थाने से ही जमानत दे दी गई।